गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
आज 13/2/2023 को साहू समाज गोंडा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष श्री राम साहू के अगवाई में अन्य ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री बीसी उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट गोंडा के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष राम गोपाल साहू, राम बदल साहू मुंशी जी, हरिशंकर साहू , बाल किशन साहू,ओम प्रकाश साहू श,पहलाद साहू आदि लोग उपस्थित रहे।
अवगत रहें अध्यक्ष्य श्री राम साहू ने बताया की श्रीमती पूनम गुप्ता निवासी जनपद भदोही की नाबालिग लड़की के साथ डॉ शैलेंद्र चौहान द्वारा दुराचार किया गया था जिसमें उसे 20 साल की सजा हुई थी जिसके प्रतिशोध में उसके परिवार वालों द्वारा पुलिस प्रशासन तथा तहसील प्रशासन की मदद से श्रीमती पूनम गुप्ता के घर में घुसकर तोड़फोड़ किया गया व घर का सामान लूट लिया गया तथा महिलाओं के साथ अश्लील हरकत भी की गई और उल्टे पूनम गुप्ता के परिवार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में तहसील प्रशासन द्वारा f.i.r. दर्ज कराई गई है।
जिसके विरोध में आज जनपद भदोही में भारतीय जागृति मिशन द्वारा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था परंतु किन्ही कारणों से वह धरना प्रदर्शन तो स्थगित हो गया है परंतु आज साहू समाज के संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जितने भी संगठन चल रहे हैं उनके द्वारा प्रदेश भर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया है।
इसी क्रम में आज दिन में ठीक 11:00 बजे साहू समाज गोंडा ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोंडा के माध्यम से दिया गया है।
