प्रयागराज: प्रेमी ने शादी से इंकार पर की थी प्रेमिका के पिता की हत्या..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: प्रेमी ने शादी से इंकार पर की थी प्रेमिका के पिता की हत्या..


प्रयागराज: बेटी से शादी नहीं कराने पर प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद अपने भाई व साथियों की मदद से शव को नहर में फेंक दिया था। जांच के दौरान पुलिस को सुराग लगा तो उसके एक साथी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। अभी मुख्य हत्यारोपी सहित तीन फरार हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के ढिंगवस गांव निवासी राम मनोहर यादव (42) बुग्गी चलाता था। बीते 26 सितंबर की शाम उसी के गमछे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को प्रतापगढ़ जल शाखा नहर में फेंक दिया गया । शनिवार की सुबह पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान अखिलेश यादव उर्फ रिंकू निवासी सोनारन का पुरवा थाना लालगंज के रूप में हुई। महेशगंज थानाध्यक्ष के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि मृतक राम मनोहर की बेटी से बगल गांव उधमपुर थाना महेशगंज निवासी उसके दोस्त भारत लाल यादव का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर मृतक राममनोहर ने भारत लाल को फटकार लगाई थी।
इसी बात से वह मृतक राम मनोहर से चिढ़ा हुआ था। घटना के दिन भरतलाल उसकी पशुशाला के पास उससे मिला और कहा कि आज राम मनोहर से शादी के बात की जाएगी। थोड़ी ही देर में राम मनोहर घोड़ी को दानापानी देने आ गया।बातचीत करते हुए उसे दोनों पशुशाला के अंदर ले आए। बातचीत के दौरान भारत लाल ने शादी की बात की तो राम मनोहर भड़क उठा। इस पर भरतलाल ने उसके कंधे पर रखा गमछा पकड़कर उसे गिरा दिया। इसके बाद गमछे से कसकर उसका गला घोट दिया। मौत होने के बाद रात में उसने अपने भाई विशाल यादव उर्फ बद्री और एक अन्य को भी बुलाया और शव को नहर में फेंक दिया। पूरी कहानी सुनने के बाद लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies