प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ प्रयागराज के मुख्य केंद्र सिविल लाइन चौराहे पर जन जागरूकता करते हुए कहां कि देश के विभिन्न प्रदेशों में नगर निगम, विधानसभा,एवं यूपी में उपचुनाव में मतदाता,मतदान कर प्रदेश व देश को समृद्धिशाली बनाएंl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि आज हो रहे और कल होने वाले मतदान मे कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा सरकार बनाकर मतदान कर स्वस्थ रहें समृद्धिशाली क्षेत्र व प्रदेश अपना बनाएं
मोहम्मद शोएब खान ने कहा कि गुजरात विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के 93 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना हैl दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए मतदान रविवार को हो रहा हैlयूपी को विधानसभा खातोली, रामपुर और मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव मतदान सोमवार को होंगेl भाजपा को वोट देने की अपील करने वालों में अल्पसंख्यक समाज से वरिष्ठ एजाजुद्दीन,मोहम्मद शोएब खान,ई.अरशद ,पवन कुमार ओझा, हाजी अख्तर हुसैन सिद्दीकी, मोहम्मद अफाक सिद्धकी निजामुद्दीन,मोहम्मद सलीम अंसारी, मोहम्मद इमरान,हरमनजी सिंह दलजीत कौर,सरदार पतविंदर सिंह आदि रहेl
