उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में विगत 30/05/2022 को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी जी का आगमन कोल्हुई बाजार के दुर्गा मंदिर के बगल में पोखरे के शिलान्यास हेतु हुआ था।
जिसके अंतर्गत कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल के नेतृत्व में उद्योग व्यापार मंडल की एक प्रतिनिधि मंडल की टीम ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी को कोल्हुई बाजार के लोटन रोड वार्ड नंबर 03,04 में पानी की सप्लाई का पाइप ना होने की जानकारी ज्ञापन के माध्यम से सौंपकर अवगत कराया था।
जिस पर वित्त राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द इसको हम पानी की सप्लाई हेतु जुड़वाने की कोशिश करेंगे। जिसके उपरांत आज प्रिन्स जायसवाल ने बताया कि जल निगम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि कोल्हुई से सटे ग्रामसभा चंदनपुर में पानी सप्लाई हेतु टंकी का सेंशन हो चुका है।
जिससे ग्राम पंचायत कोल्हुई के लोटन रोड वॉर्ड नंबर 03,04 को भी पानी की सप्लाई दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies