कौशांबी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कौशांबी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई

 


कौशांबी: कल्यानपुर/कोखराज। कोखराज कोतवाली के सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर डाउन लाइन से गुजर रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक ने रेलवे के कीमैन के फोन से अपनी बहन को कॉल करके ससुराल में मारपीट किए जाने की सूचना दी थी। युवक उत्तराखंड का रहने वाला था। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए हैं।

सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप सुबह कुछ रेलकर्मी काम कर रहे थे। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसने कीमैन से घर बात करने के लिए मोबाइल मांगा। बताया जाता है कि कीमैन ने अपने मोबाइल से युवक को बात कराई। इसके कुछ देर बात सुबह 7.10 बजे कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। कीमैन की सूचना पर सिराथू से जीआरपी चौकी प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो एक आधार कार्ड मिला। जिसमें मृतक का नाम विनीत कुमार (23) पुत्र मित्रपाल निवासी 123 नगला सलारू मंडावली मार्ग नगला सलारू हरिद्वार (उत्तराखंड) लिखा था। जीआरपी ने कीमैन से वह नंबर हासिल किया जिससे युवक ने बात की थी। परिजनों को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी गई तो कॉल रिसीव करने वाली महिला बिलख पड़ी।

महिला ने अपना नाम आरती बताया और कहा कि मृतक उसका भाई विनीत है। भाई की ससुराल भरवारी में है। 28 नवंबर को विनीत अपनी पत्नी सूरज व चार वर्षीय बेटे के साथ भरवारी गया था। सुबह उसने फोन करके बताया कि ससुराल में मारपीट हुई है। इसकी वजह से रात 12.30 के करीब वह घर से भाग आया था। घटना का कारण पूछने पर उसने सिर्फ इतना कहा कि घर आकर बताऊंगा। इसके बाद ट्रेन से कटने की खबर मिली है। आरती ने बताया कि उसके दो अन्य भाई, फूफा और बहनोई कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए हैं। इस बाबत चौकी प्रभारी का कहना है कि परिवार के लोग आकर शिनाख्त करते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies