चोरी करके अच्छा लगा' पुलिस स्टेशन में चोर की स्टैंड अप कॉमेडी! इस वीडियो को जरूर देखिएगा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

चोरी करके अच्छा लगा' पुलिस स्टेशन में चोर की स्टैंड अप कॉमेडी! इस वीडियो को जरूर देखिएगा

 चोर की ओर से जो जवाब आ रहा है, वो काफी मज़ेदार है.  (Credit-@Gulzar_sahab )

 दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं और उनकी अपनी-अपनी कहानियां हैं. इन्हीं कहानियों में से कुछ किस्से जब सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, तो लोगों को हंसने की वजह मिल जाती है. कभी हमें कुछ कॉमेडी वीडियो देखने को मिलते हैं तो कई बार अनजाने में ही ऐसी परिस्थिति पैदा हो जाती है कि हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते. कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ, जब एक चोर पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा.

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक शख्स को चोरी के आरोप में पकड़ा और उसे पुलिस स्टेशन (Hilarious Video of Thief and Police) लेकर गए. इसके बाद उसने जो कॉमेडी की, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में चोर पुलिस स्टेशन में खड़ा है और पुलिस उससे कुछ सवाल कर रही है. इसके बाद चोर की ओर से जो जवाब आ रहा है, वो काफी मज़ेदार है.


चोरी करके बहुत अच्छा लगा, लेकिन …
दुर्ग सुप्रिंडेंट ऑफ पुलिस डॉक्टर अभिषेक पल्लव वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, जिनके सामने एक चोर मौजूद है. पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में ही वे चोर से कुछ सवाल पूछ रहे हैं. वे चोर से पूछते हैं- ‘कैसा लगा चोरी करने के बाद?’ चोर इस पर बताता है- ‘चोरी करके अच्छा लगा लेने बाद में पछतावा हुआ सर’. फिर उससे सवाल किया जाता है- ‘बाद मे क्यों पछतावा हुआ?’ चोर बोला-‘गलत काम कर दिया हूं’ वो ये भी बताता है कि उसने चुराये हुए पैसे गरीबों में बांट दिए. पुलिस ने कहा कि इससे तुम्हें आशीर्वाद मिला होगा, जिस पर चोर भी हंसते हुए कहता है कि ‘दुआ है सर’.हंस-हंसकर लोट-पोट हुए लोग
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है – दिलदार चोर. वीडियो को 2 दिसंबर को शेयर किया गया था और अब तक इसे करीब 1 मिलियन यानि 10 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं. 41 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. लोगों ने इस पर मज़ेदार कमेंट किए हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies