मेजा: एक रात में अलग- अलग दो गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में डर व भय का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ बीते दिन हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नही होने से लोगों में असंतोष व्याप्त है। पीड़ितों ने पुलिस के आलाधिकारियों से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व सलाखों के बाहर घूम रहे चोरों को सलाखों के पीछे भेजे जाने की मांग की है।
मांडा के महेवा कलां गांव की रहने वाली तैयबा बेगम किसी काम के सिलसिले में अपने बहन के घर विंध्याचल गई थी। बीती रात दरवाजे के ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने लूटपाट की। सूटकेस व बॉक्स का ताला तोड़कर पचास हजार रुपया व स्वर्ण आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए। इतना ही नहीं चोरों ने घर से कुछ दूर स्थित नहर में खाली बॉक्स फेक दिया। पड़ोसियों ने तैयबा बेगम को चोरी की घटना की सूचना दी।
पिछली चोरियों का आजतक नहीं हुआ खुलासा
इसी
तरह प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई मांडा के अध्यक्ष मुचकुंद मिश्र ने बताया कि
बीते सितंबर माह में पीएस चौकठा लक्षन का ताला तोड़कर चोरों ने जमकर लूटपाट
की थी। उन्होंने इलाकाई पुलिस को सूचना दी थी। उस घटना का खुलासा आज तक
नहीं किया गया है। इसी बीच बीती रात चोरों ने विद्यालय परिसर में पुनः चोरी
की घटना को अंजाम दिया।
ताला तोड़कर घर में हुए दाखिल
चोर विद्यालय स्थित
रसोई घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। गनीमत रही चोर रसोई घर मे लगे
लॉकर का ताला नही तोड़ सके। चोर लॉकर का दरवाजा आदि क्षतिग्रस्त कर बैरंग
लौट गए। जिसको लेकर विद्यालय कर्मचारियों में डर व भय का माहौल है।
नकदी और आभूषण पर हाथ किए साफ
वहीं सीएचसी के डॉ.
विजय कुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह पहले चोरों ने अस्पताल परिसर स्थित
आवास का ताला तोड़कर नकदी आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। स्थानीय पुलिस को
सूचना दी गई थी। एक सप्ताह बाद भी घटना का पर्दाफाश नही हुआ और चोर खुले
में घूम रहे हैं।

