प्रयागराज : नैनी पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाना क्षेत्र मझगवा गांव निवासी संतलाल पाल पुत्र रामखेलावन पाल और नवाबगंज थाना क्षेत्र के मझगावा गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र भोला यादव को युवक को करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रयागराज में नैनी थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया जिन्हें जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नैनी थाना क्षेत्र के एडीए कॉलोनी निवासी दिनेश पांडेय पुत्र चंद्रिका प्रसाद पांडे के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती की तहरीर पर उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। दिनेश पांडे को बुधवार की सुबह अरैल मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य समाचार के अनुसार नैनी पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाना क्षेत्र मझगवा गांव निवासी संतलाल पाल पुत्र रामखेलावन पाल और नवाबगंज थाना क्षेत्र के मझगावा गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र भोला यादव को युवक को करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों को पुलिस नैनी स्टेशन के समीप से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया था। रोडवेज कर्मचारी संघ जीरो रोड डिपो कार्यशाला का चुनाव रोडवेज कर्मचारी संघ जीरो रोड डिपो कार्यशाला का चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अमरनाथ व मंत्री जितेन्द्र नाथ मिश्रा बने। अन्य पदों पर उपाध्यक्ष प्रथम कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय दिलीप कुमार सिंह बने। संयुक्त मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री अर्जुन सिंह, संगठन मंत्री शिव रक्षा, कोषाध्यक्ष अशोक यादव बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक कुमार, बाल मुकुंद दुबे, फतेह बहादुर,प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, राकेश कुमार, ऊषा देवी चुने गए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री सत्य नारायण यादव ने पदाधिकारियों को पद और कर्तव्य की शपथ दिलाई। पर्यवेक्षक के रूप में प्रेम कुमार दीक्षित क्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे। इसी प्रकार लालगंज डिपो शाखा का अध्यक्ष मो. आसिफ खान व मंत्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को चुना गया। उपाध्यक्ष चन्दन लाल व रामचंद्र, संयुक्त मंत्री धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री संदीप मौर्य, संगठन मंत्री हरिश्चंद्र रावत, कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर मिश्रा चुने गए। इस दौरान क्षेत्रीय प्रतिनिधि राजभान तिवारी, भूपेंद्र चौबे आदि उपस्थित रहे।
