जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोडे़गा नहीं', CO अनिरुद्ध सिंह ने युवती के ट्वीट का दिया जवाब..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोडे़गा नहीं', CO अनिरुद्ध सिंह ने युवती के ट्वीट का दिया जवाब..



चंदौली. यूपी पुलिस के सिंघम अनिरुद्ध सिंह ने रील बनाकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों गिरफ्तार किया है. इनके ऊपर लड़कियों से छेड़खानी का भी आरोप है. इन शोहदों का एक गैंग है जो सड़क पर लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के साथ हथियारों को दिखाकर लोगों को आतंकित करते थे. ट्विटर के जरिये पीड़िता की शिकायत के बाद सीओ सकलडीहा ने उसी अंदाज में इनका मीम बनाने की बात कही थी. इसके बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है. दरअसल कृति उपाध्याय नामक ट्विटर अकाउंट के जरिये यूपी पुलिस, चन्दौली पुलिस और सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह से एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए शिकायत की गई थी. इसमें लिखा गया था कि क्या इन शोहदों पर उनकी नजर नहीं पड़ती है, जो आए दिन राह चलती लड़कियो पर कमेंट करते हैं और विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं. इस पोस्‍ट में अनिल यादव, सुजित यादव और मोलू यादव उकनी का जिक्र भी किया गया था. यही नहीं पीड़िता ने यह भी कहा कि यदि इन पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम कुछ कर लेंगे, जिसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी. 
अनिरुद्ध सिंह ने दिया ये जवाब
वहीं, रील और रियल लाइफ के हीरो यूपी पुलिस के सिंघम कहे जाने अनिरुद्ध सिंह ने इसे चैलेंज के तौर लिया. पहले तो ट्विटर पर शिकायत कर्ता से कहा कि थोड़ा इंतजार करें जल्द ही इनका भीम बनाता हूं. चन्दौली पुलिस का यह वादा है. इसे साथ उन्‍होंने लिखा, ‘ जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं, चंदौली पुलिस का आपको वादा है. इसके बाद कार्रवाई करते हुए रील बनाकर दहशत फैलाने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies