प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ जिलों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ जिलों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।



प्रयागराज: यूपी एमएलसी चुनाव 2022 के तहत प्रयागराज-कौशांबी और प्रतापगढ़ जनपदों में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए तीनों जिलों के प्रशासन ने तैयारी पूरी की है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस फोर्स की भी तैनाती है। तीनों जिलों के डीएम ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सख्‍ती से पालन करने का निर्देश दिया है। मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
प्रयागराज के 33 बूथों पर मतदान
इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के लिए मतदान 33 बूथों पर होगा। मतदान के बाद मतपेटियां तहसील सदर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जाएगाा। जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराएं। हर मतदेय स्थल के गेट पर ही मतदाता की जांच कर ली जाए। उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया को सकुशल एवं निष्पक्ष कराने को कहा।
प्रयागराज, कौशांबी के 5102 जनप्रतिनिधि वोट डालेंगे
एमएलसी चुनाव में प्रयागराज और कौशांबी के 5102 जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे। चुनाव मैदान में भाजपा के डा. केपी श्रीवास्तव और सपा से वासुदेव यादव के अलावा निर्दलीय कमल कुमार मिश्रा, धर्मराज और अभिषेक कुमार हैं। प्रधान, बीडीसी से लेकर सांसद तक वोटर हैं। प्रयागराज के बूथों पर मतदान कराने के लिए यहां से 130 कर्मचारी गए, जबकि कौशांबी में वहीं के कर्मचारी मतदान कराएंगे। मतदान निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी बूथों पर पुलिस बल की तैनाती के अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी।

प्रयागराज के इन बूथों पर होगा मतदान

प्रयागराज शहर में नगर निगम कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय में बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा सोरांव, मऊआइमा, कौडि़हार, होलागढ़, फूलपुर, बहादुरपुर, बहरिया, हंडिया, सैदाबाद, प्रतापपुर, धनूपुर, करछना, कौंधियारा, जसर, चाका, शंकरगढ़, मेजा, मांडा, उरुवा, कोरांव, श्रृंगवेरपुर, भगतवपुर और सहसों के ब्लाक परिसर में होगा। ऐसे ही कौशांबी के चायल, मूरतगंज, सिराथू, सरसवां और कौशांबी ब्लाक परिसर में मतदान कराया जाएगा। कौशांबी जिले में अमिरसा के प्राइमरी स्कूल, सैनी के एसएवी इंटर कालेज और ओसा के श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज में भी पोलिंग बूथ बनाया गया है।
कौशांबी के आठ बूथों पर 1197 मतदाता वोट डालेंगे

कौशांबी में आठ मतदेय स्थलों पर कुल 1197 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि मतदाता भयमुक्त होकर निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सिविल पुलिस तैनात रहेगी। थानाध्यक्ष व क्लस्टर मोबाइल के साथ पुलिस अफसर भी निगरानी रखेंगे।

प्रतापगढ़ के 18 बूथों पर 2815 मतदान करेंगे वोटिंग

विधान परिषद सदस्य (स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र) की एक सीट पर चुनाव के लिए शनिवार वोट डाले जाएंगे। इसके लिए जिले में 18 बूथ बनाए गए हैं। इस बार 2815 मतदाता प्रत्याशियों की तकदीर लिखेंगे। विधान परिषद सदस्य की जिले में एक सीट है। इस पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, भाजपा से हरि प्रताप सिंह व सपा से विजय यादव उम्मीदवार हैं। निर्दल मधुरिमा सिंह, डा.केएन ओझा व राजेंद्र मौर्य भी चुनाव मैदान में हैं। मतदान शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा।

एमएलसी चुनाव में कौन करेंगे मतदान

17 ब्लाक मुख्यालयों के अलावा जिला पंचायत कार्यालय को बूथ बनाया गया है। इस चुनाव में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायतों के सभासद, विधायक व सांसद ही वोट डाल पाएंगे, जिनकी संख्या 2815 है। बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। इसके इंतजाम प्रशासन ने कर लिए हैं। डीएम डा. नितिन बंसल का कहना है कि जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराया जाएगा। इसके लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव

बूथ-कुल मतदाता

जिला पंचायत कार्यालय-82

ब्लाक सदर-153

ब्लाक संडवा चंद्रिका-162

ब्लाक मानधाता-214

ब्लाक लक्ष्मणपुर-144

ब्लाक संग्रामगढ़-148

ब्लाक लालगंज-138

ब्लाक सांगीपुर-169

ब्लाक कुंडा-225

ब्लाक लालगंज-151

ब्लाक बिहार-199

ब्लाक बाबागंज-168

ब्लाक पट्टी-136

ब्लाक देवसरा-143

ब्लाक गौरा-134

ब्लाक शिवगढ़-149

ब्लाक मंगरौरा-141

ब्लाक बेलखरनाथ-159



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies