मेजा प्रयागराज के किसान परेशान,गेहूं की खेती का बढ़ा रकबा लेकिन खरीद का घट गया लक्ष्य..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेजा प्रयागराज के किसान परेशान,गेहूं की खेती का बढ़ा रकबा लेकिन खरीद का घट गया लक्ष्य..



मेजा प्रयागराज:  गेहूं की खेती का रकबा साल दर साल बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में कर दिया गया है। पिछले वर्ष जो लक्ष्य गेहूं खरीद का था उसके अनुसार इस वर्ष 13500 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य घटा दिया गया है। पिछले वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य जिले में 88500 टन था। इसवर्ष 75 हजार मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य मिला है। एक अप्रैल से 15 जून तक की जानी है गेहूं की खरीद गेहूं खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक की जाएगी। 74 क्रय केंद्रों पर 2015 रुपये कुंतल में गेहूं खरीद की जाएगी। जिला विवणन अधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि दो वर्षों तक लगातार 88500 टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष 90 फीसदी खरीद होती थी। लेकिन इस बार 75 हजार गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला है। किसानों कहना है कि लक्ष्य कम कर किसानों के साथ धोखा हो रहा है। कहा गेहूं की कीमत बढ़ाकर तो बढ़ाई लेकिन लक्ष्य कम कर दिया। बताया पिछले वर्ष गेहूं की खरीद 1975 रुपये कुंतल में गेहूं खरीद हुई थी। इस वर्ष 75 हजार लक्ष्य है और 2015 टन ही गेहूं खरीदा जाएगा। 
गेहूं की खेती का रकबा तीन वर्ष में वर्ष रकबा
2019-20 में 210714 हेक्टेयर, 2020-21 में 210752 हेक्टेयर, 2021-22 में 218196 हेक्टेयर
गेहूं खरीद का लक्ष्य
2019-20 में 88500 टन, 2020-21 में 88500 टन, 2021-22 में 75000 टन
गेहूं खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक की जाएगी। 74 क्रय केंद्रों पर 2015 रुपये कुंतल में गेहूं खरीद की जाएगी। जिला विवणन अधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि दो वर्षों तक लगातार 88500 टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies