मेजा से बड़ी खबर: पुलिस और प्रधान ने करा दी शादी,अवैध संबंध में पकड़े जाने पर..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेजा से बड़ी खबर: पुलिस और प्रधान ने करा दी शादी,अवैध संबंध में पकड़े जाने पर..

 

मेजा कोरांव प्रयागराज:(अतुल तिवारी): भाभी से अवैध संबंध के चलते देवर से शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला मेजा थाना क्षेत्र के मेंडरा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार कोरांव क्षेत्र के घोरहाई,बेरी निवासी दूधनाथ के लड़के शेरबहादुर की शादी है 20 मई को मेजा थाना क्षेत्र के टीमई का पूरा निवासी कल्लू राम की पुत्री गीता से तय हुई थी। इसी बीच जिस लड़के की शादी तय हुई थी उसका छोटा भाई अमर बहादुर लड़की के यहां आना जाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को वह लड़की के घर आया था। जब सब सो गए तो दोनों घर से बाहर चले गए।जानकारी होने और परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो थोड़ी दूरी पर दोनों प्रेम लीला करते पकड़े गए, लड़की पक्ष वालों ने लड़के के खिलाफ मेजा रहने में रिपोर्ट लिखा दी।मामले की जानकारी जब में प्रधान रामधारी बिंद को हुई तो लड़के के पिता को बुलाकर शादी करने की बात कही तो लड़के का पिता तैयार हो गया।प्रधान ने पुलिस से समझौते की बात बताई तो पुलिस ने 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर दी और लड़के के पिता ने उसकी जमानत कराकर प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में लिखा पढ़ी के साथ थाने के पास स्थित शिवमन्दिर में जय माल से शादी करवा दी। दोनों पक्ष राजी खुशी से शादी की और लड़की पक्ष वालों ने लड़की की विदाई की और लड़के पक्ष वालों ने राजी खुशी बहू की विदाई कराई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies