200 करोड़ का पड़ाव आज पार करेगी आरआरआर, नहीं तोड़ सकी 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

200 करोड़ का पड़ाव आज पार करेगी आरआरआर, नहीं तोड़ सकी 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड

 RRR Box Office Collection Day 12. Photo- Instagram

नई दिल्ली:  एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म आरआरआर के हिंदी वर्जन ने शुरुआत में जो रफ्तार पकड़ी थी, वो दूसरे हफ्ते में शिथिल पड़ गयी, जिसके चलते फिल्म को 200 करोड़ के पड़ाव तक पहुंचने में थोड़ा विलम्ब हुआ और द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ने में विफल रही। आरआरआर के मुकाबले बेहद कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ का पड़ाव रिलीज के 13वें दिन हासिल कर लिया था। अब आरआरआर भी 13वें दिन ही 200 करोड़ का पड़ाव पार करेगी। दूसरे वीकेंड के बाद वर्किंग वीक में आरआरआर की गति आश्चर्यजनक रूप से घटी है। मंगलवार को रिलीज के 12वें दिन आरआरआर ने 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का 12 दिनों का कलेक्शन 198.09 करोड़ हो चुका है, यानी फिल्म 200 करोड़ से महज 1.91 करोड़ दूर है, जो आज 13वें दिन मिल जाएगा। अगर दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार की बात करें तो दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 13.50 करोड़, शनिवार को 18 करोड़ और रविवार को 20.50 करोड़ बटोरे थे, जबकि सोमवार को कलेक्शंस एकदम से गिरे और फिल्म का हिंदी वर्जन सिर्फ 7 करोड़ का कलेक्शन ही कर सका था। अगर दूसरे वीक में आरआरआर के कलेक्शंस में इतनी गिरावट नहीं आती तो फिल्म मंगलवार को ही 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लेती। 

अब अगर द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो महज 3.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि 13वें दिन 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया। आरआरआर के सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म द कश्मीर फाइल्स के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी। 2022 में रिलीज हुई फिल्मों में आरआरआर (हिंदी) दूसरी फिल्म है, जिसने कम से कम 200 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 

वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो आरआरआर 1000 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के बेहद नजदीक पहुंच गयी है और जल्द यह अहम पड़ाव पार करने वाली है। आरआरआर हिंदी के सामने अपने कलेक्शंस बढ़ाने के लिए एक हफ्ता और है, क्योंकि उसके बाद साल की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को पहुंच रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies