दुल्‍हन की विदाई की चल रही थी तैयारी, अचानक आ धमके दबंग और कर दी फायरिंग..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दुल्‍हन की विदाई की चल रही थी तैयारी, अचानक आ धमके दबंग और कर दी फायरिंग..



बांदा. यूपी के बांदा में दबंगई का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल दुल्‍हन की विदाई की तैयारी चल रही थी, उस वक्‍त दो दबंगों ने दुल्हन के भाई को जान से मारने के इरादे से अवैध तमंचे से फायर कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि दुल्हन का भाई बाल-बाल बच गया और गोली सिर के ऊपर से निकल गई. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों दबंगों को दबोच लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. बता दें कि यह पूरा मामला बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव का है, जहां 16 अप्रैल 2022 को तिलौसा के रहने वाले केदार गर्ग की बेटी की शादी हो रही थी. सभी लोग खुशी खुशी शादी के सारे कार्यक्रम कर रहे थे. वहीं, शादी का पूरा कार्यक्रम खत्‍म होने के बाद दुल्‍हन की विदाई की तैयारी चल रही थी. इस बीच देव नारायण अपने साथी प्रमोद तिवारी को लेकर के शादी वाले घर में पहुंच गया. इसके बाद वह वहां मौजूद दुल्हन के भाई को देखते ही गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगा. फिर चला दी गोली
यही नहीं, गाली गलौज और मारपीट करने के बाद दोनों दबंगों ने अवैध तमंचा निकालकर दुल्हन के भाई के ऊपर फायर कर दिया. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि दबंग देवनारायण का निशाना चूक गया और गोली दुल्हन के भाई के सिर ऊपर से निकल गई और युवक बाल-बाल बच गया. इसके बाद दुल्‍हन के परिजनों और मौके पर मौजूद भीड़ ने आनन-फानन में देवनारायण और प्रमोद तिवारी को पकड़कर पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दे दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो अवैध तमंचे बरामद कर लिए हैं. इसके साथ पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.
गोली चलाने के पीछे की वजह आई सामने
वहीं, शादी वाले घर में दुल्‍हन के भाई के साथ मारपीट और फायरिंग की वजह भी सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, 2016 में दुल्हन के पिता केदार गर्ग ने देवनारायण के ऊपर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था जिसमें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा था. वहीं, वह कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटा है. जबकि जेल से छूटने के बाद वह पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था. इस बीच देवनारायण को पता चला कि केदार गर्ग की लड़की की शादी हो रही है तो वह चित्रकूट जनपद से सीधे शादी वाले घर पहुंच गया. इस दौरान उसका सामना केदार के बेटे से हो गया और देवनारायण ने गोली चला दी. हालांकि वह लड़की को जान से मारने की नियत से पहुंचा था. वहीं, कमासिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस पूरे मामले का कमासिन थाने में तैनात आरक्षी संतोष कुमार ने प्रेस नोट और फोटो जारी किया है.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies