CBSE Exam 2022 इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता मिश्रा के टिप्‍स सीबीएसई परीक्षार्थियों के लिए दे रही हैं।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

CBSE Exam 2022 इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता मिश्रा के टिप्‍स सीबीएसई परीक्षार्थियों के लिए दे रही हैं।



प्रयागराज: CBSE Exam 2022 सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षा शुरू होने में चंद दिन ही शेष हैं। इसे लेकर तमाम परीक्षार्थी तनाव में भी हैं। खासकर बदले प्रारूप में इस पहली परीक्षा को लेकर वे परेशान हैं। टर्म-1 की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रारूप में हुई थी। अभी तक आनलाइन माध्यम से पढ़ रहे विद्यार्थियों में लिखित परीक्षा को लेकर मन में डर है। विद्यार्थियों को तनावमुक्‍त होकर पढ़ाई करने और परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्‍त करने के‍ टिप्‍स विशेषज्ञ अध्‍यापक यहां दे रहे हैं। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता मिश्रा के टिप्‍स परीक्षा के ठीक पहले कोई नई चीज न पढ़ें। जो पढ़ा है उसे दोहराएं। उसे नोट्स के रूप में भी तैयार करें।
- समय-समय पर महत्वपूर्ण चीजों को पढ़ते रहें।
- माडल पेपर देखकर यह भी समझ लें कि किस चैप्टर से कितने अंक के प्रश्न आते हैं उसी के अनुरूप उस अध्याय पर समय दें।
- यदि पूरा पाठ्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं तो जो पहले से पढ़े हैं, उसका रिवीजन करें। फिर समय बचे तो अन्य चीजों को पढ़ें।
- कम वेटेज के प्रश्न को कम समय देकर केवल दोहराएं।
- जो भी पढ़ा है, उसे लिखकर अभ्यास करें। सामने घड़ी भी रखें। इससे समयबद्धता आएगी।
- लिखने में यह भी ध्यान रहे कि विषयवस्तु टू द प्वाइंट हो।
- जब विषयवस्तु लिखकर तैयार की जाती है तो वह दिमाग में स्थाई रूप से जगह बना लेती है।
- परीक्षा के बाद भी वह याद रहती है। समय देखकर कई बार लिखने से राइटिंग में सुधार होने के साथ स्पीड भी बनेगी। इससे परीक्षा के दौरान हाथ में थकान नहीं होगी।
- महत्वपूर्ण चीजों को प्वाइंट्स को हाईलाइट भी करते रहेंगे तो परीक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। घर पर जब लिखें तो उसे अंडरलाइन करने की भी आदत डालें। एक ही प्रश्न को बहुत ज्यादा समय न दें, निर्धारित शब्द सीमा में ही उत्तर लिखें।
प्रात:काल पढ़ा चेप्‍टर अधिक याद होता है
अमिता मिश्रा ने कहा कि सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। प्रात:काल पढ़ी गई चीजें अधिक याद होती हैं लेकिन कुछ विद्यार्थी रात में ध्यान केंद्रित कर पाते हैं तो वह उसी के अनुरूप पढ़ाई करें। परीक्षा के समय ऐसा बिलकुल न करें कि सोना बंद कर दें। या फिर नींद के समय में बहुत अधिक कटौती कर दें। जब पूरी नींद लेंगे तो ही दिमाग शांत होगा। ध्यान इस बात का रखना है कि दिनचर्या को अस्त-व्यस्त न होने दें। लगातार पढऩे से बचें, थोड़ा गैप भी दें। सुबह या शाम को हल्का व्यायाम भी करें। इससे तनाव कम रहेगा। टाइमर लगाकर सैंपल पेपर हल करें। देखें कि निर्धारित शब्दों को कितने समय में लिख पा रहे हैं।
खास टिप्‍स
- कम वेटेज के प्रश्न को कम समय देकर केवल रिवाइज करें। महत्वपूर्ण पर ज्यादा ध्यान दें।
- उत्तर लिखने के साथ डायग्राम बनाने का भी अभ्यास करें।
- जो शब्द या प्वाइंट कठिन लगते हैं, उन्हें एक पेज पर लिखकर बार-बार रिवीजन करें।
- सिलेबस में दिए गए सभी माडल्स को अच्छे से पढ़ें और लिखकर भी देखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies