प्रयागराज: नगर निगम सफाई यूनियन के बैनर तले सफाईकर्मियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: नगर निगम सफाई यूनियन के बैनर तले सफाईकर्मियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला।



प्रयागराज: सुबह पांच बजे नगर निगम की सीमा में सफाई कार्य कराने को लेकर सफाईकर्मियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। आज नगर निगम सफाई यूनियन के बैनर तले सफाईकर्मियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व की ही भांति सफाई कराने की मांग की।
सफाईकर्मियाें ने जताया रोष यूनियन अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि शासनोदश आया है कि प्रदेश के नगरीय निकायों में नागरिक सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था के लिए सफाई का कार्य प्रथम पाली में सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक कराया जाय जो अनुचित है। यूनियन अध्यक्ष एवं अन्य सफाई नेताओं ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर निगम में ग्रीष्म काल में सुबह छह बजे दोपहर एक बजे तक एवं शीतकाल में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक सफाई का कार्य प्रशासनिक आदेशानुसार सफाई कर्मी करते हैं। अब शासन के आदेश पर सफाई कर्मी सुबह पांच बज से सफाई कार्य कर रहे हैं, जिससे उनमें काफी रोष है। सुबह पांच बजे से सफाई का कार्य लिया जाना व्यवहारिक एवं उचित नहीं है। इसलिए यूनियन ने इसका विरोध करते हुए सफाई कार्य ग्रीष्मकाल में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक ही कराने की मांग की है। अध्यक्ष ने इस प्रकरण में 12 अप्रैल को सभी सफाईकर्मियों से एकजुट होते हुए नगर निगम में पहुंचने की अपील की। प्रदर्शन एवं जुलूस में श्यामबाबू, रघुनाथ, राकेश, रामू, अनिल, दिलीप जगतलाल, संतोष रंगा, मुनेंद्र, राजेंद्र, भारत, सुनील, प्रतिमा, प्रीती, राधा देवी, विनय कुमार, अशोक, हरिंद्र यादव, पप्पू, राम प्रवेश, विनोद, पिंटू, नरेश, प्रमोद कुमार अनुरागी आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies