प्रयागराज: किराये को लेकर रोडवेज कंडक्टरों से यात्रियों की खूब किचकिच भी हुई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: किराये को लेकर रोडवेज कंडक्टरों से यात्रियों की खूब किचकिच भी हुई

 

UPKG News

प्रयागराज:  किराये को लेकर रोडवेज कंडक्टरों से यात्रियों की खूब किचकिच भी हुई। प्रयागराज से प्रतापगढ़ के लिए साधारण बस में किराया 95 की जगह 100 रुपये तो गोरखपुर के लिए 322 की जगह 331 रुपये किराया हो गया है।  रोडवेज यात्रियों पर महंगाई की मार पड़ी है। सरकार द्वारा टोल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के बाद यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने यहां से संचालित तमाम बसों का किराया बढ़ा दिया है। बसों के किराये की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नया किराया लागू होने के बाद अब लखनऊ के लिए 278 रुपये की जगह यात्रियों को 285 रुपये चुकाने होंगे। लखनऊ जनरथ बस का किराया भी 358 से बढ़कर 365 रुपये कर दिया गया है। दरअसल सरकार द्वारा एक अप्रैल से ही टोल टैक्स की दरें बढ़ाई गई। बढ़ी हुई दरों के हिसाब से रोडवेज प्रयागराज रीजन ने मंगलवार 06 अप्रैल से नया किराया लागू कर दिया। बुधवार को बढ़े हुए किराये को लेकर रोडवेज कंडक्टरों से यात्रियों की खूब किचकिच भी हुई। प्रयागराज से प्रतापगढ़ के लिए साधारण बस में किराया 95 की जगह 100 रुपये तो गोरखपुर के लिए 322 की जगह 331 रुपये किराया हो गया है। रोडवेज अफसरों का कहना है कि अभी टोल टैक्स की बढ़ोत्तरी की वजह से ही किराया बढ़ाया गया है, डीजल के बढ़ते दाम की की वृद्धि का अभी किराये पर असर नहीं पड़ा है। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल किराया बढ़ने की वजह से प्रयागराज रीजन के 30 हजार यात्रियों पर असर पड़ेगा। 

लखनऊ, अयोध्या रूट के यात्रियों के लिए सात दिन में दोबारा बढ़ा किराया
बता दें कि फाफामऊ गंगा पुल पर मरम्मत की जाने की वजह से लखनऊ, अयोध्या रूट की तरफ जाने वाली वाया सहसों चल रही हैं। एक अप्रैल से इस वजह से अयोध्या जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त 24 रुपये एवं लखनऊ जाने वाले यात्रियों को 29 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। अब टोल टैक्स की वजह से इन दोनों ही शहरों का किराया रोडवेज की साधारण श्रेणी की बसों में क्रमश: 06 एवं 07 रुपये बढ़ गया है। यानी कि सप्ताह भर में ही लखनऊ का किराया 36 और अयोध्या का किराया 30 रुपये बढ़ गया है। ‘ टोल टैक्स में हुई बढ़ोत्तरी की वजह से ही रोडवेज प्रयागराज रीजन को बसों का किराया बढ़ाना पड़ा। डीजल के दाम में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर अभी और किराया बढ़ेगा या नहीं, यह निर्णय लखनऊ से ही होगा।’टीकेएस बिसेन, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज रीजन

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies