प्रयागराज: गंगा की धारा रोकने की होगी जांच:जिलाधिकारी ने गठित की जांच कमेटी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: गंगा की धारा रोकने की होगी जांच:जिलाधिकारी ने गठित की जांच कमेटी


प्रयागराज: खनन माफिया का हौसला इस कदर बुलंद है की उन्होंने छतनाग से आगे थे छिबैया सुमेरपुर में गंगा की धारा को पाटकर सड़क बना दी है। मिट्टी से बनी इस सड़क से ट्रैक्टर-ट्राली व डंपर से बालू का अवैध खनन हो रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस गोरखधंधे की जानकारी जिलाधिकारी संजय खत्री को हुई तो उन्होंने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी 3 दिन में जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
अफसरों की नाक के नीचे हो रहा अवैध खनन
प्रयागराज में संगम छतनाग होते हुए गंगा वाराणसी की ओर चली जाती हैं। संगम से आगे छतनाग क्षेत्र पड़ता है, जिसके पास छिबैया सुमेरपुर गांव है, जहां गंगा दो धाराओं में बंट जाती हैं। यहां बेखौफ खनन माफिया ने गंगा की एक धारा को पाटकर उसपर सड़क बना डाली है। यहां से रोज कई ट्रैक्टर बालू का अवैध खनन हो रहा है। ताज्जुब की बात तो यह है कि प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है।
रात में हो रहा है अवैध खनन
सूत्रों के मुताबिक यहां खनन रात में हो रहा है। राम में ही बालू, मिट्टी लदे डंपर, ट्रैक्टर यहां से गुजरते हैं। इस क्षेत्र में 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में बालू का अवैध खनन हो रहा है। यहां जेसीबी और फावड़े से खोदाई कर बालू लादी ला रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध खनन का काम रात में होता है।
गंगा का प्रवाह रोकने से फैल गई है काई
छिबैया सुमेरपुर घाट पर गंगा की धारा रोककर सड़क बनाने के बाद आसपास काई फैल गई है। काफी बड़े क्षेत्र में सिर्फ काई ही काई दिख रही है। यहां गंगा की दो धाराओं के बीच अवैध खनन हो रहा है। नीबी से लीलापुर तक गंगा दो भागों में बंट रही हैं। दोनों प्रवाह के बीच अवैध खनन हो रहा है। जिलाधिकारी संजय खत्री से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। कौन अवैध रूप से खनन कर रहा है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies