प्रयागराज: इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (IERT) के नए सत्र 2022 23 में के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा अभ्यर्थी संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट www.iertonline.in पर आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा सचिव डाक्टर केबी सिंह ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 13 ब्रांचों में कुल 975, दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा के 3 ब्राचों में 225 और डेढ़ वर्षीय पीजीडीसीए में 18 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि 31 मई है।
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 21 जून को सुबह 10 दोपहर 1 बजे के बीच प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। मैनेजमेंट डिप्लोमा के तीनों पाठ्यक्रमों व पीजीडीसीए की प्रवेश परीक्षा 23 जून को आईईआरटी परिसर में होगी। संस्थान में कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, पब्लिक हेल्थ, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंटेश एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल आटो मोबाइल, मैकेनिकल पावर प्लांट, मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, मैकेनिकल टूल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ट्यूबेल इंजीनियरिंग व प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में 75-75 सीटें है। इसके अलावा दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा के तहत कामर्शियल प्रैक्टिश, मार्केटिंग मैनेजमेंट और मैटेरियल में भी 75-75 सीटें है।
प्रोफेसर वर्मा आज से संभालेंगे ट्रिपलआईटी का कार्यभार
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक पद से इस्तीफा देने वाले प्रोफेसर पी नागभूषण 2 अप्रैल को कार्य मुक्त होंगे। शनिवार को प्रोफेसर पी नागभूषण एमएनएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर आरएस वर्मा को चार्ज सौपेंगे। नये निदेशक की नियुक्ति तक प्रोफेसर वर्मा जिम्मा संभालेंगे।
संस्थान के फैकेल्टी शिक्षकों और कर्मचारियों ने बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर प्रोफेसर नागभूषण को सम्मानित किया था। संस्थान के निदेशक के लिए एमएनएनआईटी के पूर्व निदेशक राजीव त्रिपाठी सहित देशभर से लगभग 43 शिक्षाविदों ने आवेदन किया है।
