प्रयागराज में PDA की कार्रवाई से मचा हड़कंप,भू माफियाओं के अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में PDA की कार्रवाई से मचा हड़कंप,भू माफियाओं के अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर



प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भू माफियाओं पर बुलडोजर चलने का क्रम लगातार जारी है. योगी 2.0 ने भू-माफिया की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. लखनऊ, नोएडा, चंदौली, सहारनपुर में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चल रहा है. इसी क्रम में संगमनगरी प्रयागराज में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए की कार्रवाई जारी है. पीडीए अब अवैध प्लाटिंग करने वाले प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा. अवैध प्रॉपर्टी प्लाटिंग पर पीडीए का बुलडोजर
अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पीडीए ने शुक्रवार शाम को झलवा इलाके में अवैध प्रॉपर्टी प्लाटिंग पर बुलडोजर चला. 50 बीघे से अधिक की अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई. बगैर पीडीए से ले आउट लिए अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी. जांच के बाद ये कार्रवाई की गई.
इनके द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग
बसपा नेता अतुल द्विवेदी, अजीत पांडेय, आसिफ और आरिफ नाम के व्यक्तियों के जरिए अवैध प्लाटिंग की गई है. तीन दिन पहले इसी इलाके में माफिया अतीक के करीबी के भी करीब 70 बीघे के अवैध प्लाटिंग कार्रवाई की गई थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies