Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन यानी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की पूजा करते हैं. मां चंद्रघंटा अपने ललाट पर घंटे की तरह चंद्रमा धारण करती हैं, इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा है. इनका वाहन सिंह है और ये अपनी 10 भुजाओं में कई प्रकार के अस्त्र शस्त्र धारण करती हैं. इनको युद्ध की देवी माना जाता है क्योंकि ये युद्ध मुद्रा में होती हैं. राक्षसों के अत्याचार को खत्म करने के लिए मां दुर्गा ने यह अवतार लिया था. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से व्यक्ति को निडरता एवं वीरता का आशीर्वाद मिलता है. शत्रुओं पर विजय के लिए मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए. आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi), मुहूर्त, मंत्र एवं आरती (Maa Chandraghanta Ki Aarti) के बारे में. मां चंद्रघंटा पूजा मुहूर्त 2022
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 03 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 12:38 बजे हुई है, इसका समापन 04 अप्रैल दिन सोमवार को दोपहर 01:54 बजे होगा. ऐसे में चैत्र शुक्ल तृतीया आज है यानी आज मां चंद्रघंटा की पूजा होगी.इस दिन प्रात: 07:43 से प्रीति योग लग रहा है, जो मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है. ऐसे में आप इस समय से मां चंद्रघंटा की पूजा कर सकते हैं. इस दिन का शुभ समय दिन में 11:59 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक है. इस दिन रवि योग दोपहर 02:29 बजे से अगले दिन सुबह 06:07 बजे तक है.
