प्रयागराज में डाक्टरों ने कैंडल मार्च के जरिए दी श्रद्धांजलि,डाक्टर डॉ. अर्चना शर्मा..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में डाक्टरों ने कैंडल मार्च के जरिए दी श्रद्धांजलि,डाक्टर डॉ. अर्चना शर्मा..



प्रयागराज: पुलिस व कुछ नेताओं की प्रताड़ना के बाद राजस्थान में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा ने सुसाइड कर ली थी। इसके बाद से देश भर के डाक्टरों में आक्रोश दिख रहा है। प्रयागराज के डाक्टरों ने रविवार को सिविल लाइंस में कैंडल मार्च निकाला और डॉ. अर्चना काे श्रद्धांजलि दी। सरकार से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कैंडल मार्च में इलाहाबाद नर्सिंग होम एंड प्राइवेट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
डाक्टरों पर हो रहे उत्पीड़न पर लगे राेक
डाक्टरों ने राजस्थान में मेधावी चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा पर हुए चौतरफा उत्पीड़न एवं उस से व्यथित होकर मौत को गले लगाने वाली परिस्थिति उत्पन्न करने की कठोर निंदा करता है। माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश को दरकिनार कर डॉक्टर अर्चना शर्मा पर गैर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करने एवं अनैतिक धारा लगाने की एसोसिएशन कड़ी निंदा करता है । कैंडल मार्च करके अपने बहादुर साथियों को याद किया और उनके जीवन के अंतिम दिनों में भी डॉक्टर समुदाय पर हो रहे उत्पीड़न से व्यथित थी और इस उत्पीड़न को रोकने के लिए आग्रह करती रही। लालू मित्तल ने बताया भविष्य में कभी भी किसी भी प्रकार की डॉक्टरों के ऊपर होने वाले उत्पीड़न की कड़ी निंदा की।
कैंडल मार्च में एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना, डा. पीयूष दीक्षित, उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुशील सिन्हा, डा. प्रकाश खेतान, डा. रंजना पांडेय, डा. पल्लवी सिंह, डा. ओपी सिंह, नित्यानंद के अलावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल , प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष लालू मित्तल, महामंत्री आलोक कनौजिया, महामंत्री बबलू सिंह, बबलू सिंह रघुवंशी, ,विशाल कनौजिया ,रवि शर्मा, विशाल अरोड़ा व अन्य रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies