तिलक,रक्षा-सूत्र कलाई में बांधकर चैत्र नवरात्रि,भारतीय नववर्ष की बधाईयां दी-सरदार पतविंदर सिंहl
न्यू जमुना ब्रिज नैनी में प्रातःकाल बधाइयां देते रहेl
नैनी प्रयागराज: समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने न्यू जमुना ब्रिज नैनी पर खड़े होकर,हाथों में प्ले कार्ड लेकर आते-जाते राहगीरों का हाथ जोड़कर अभिवादन,तिलक,रक्षा-सूत्र बांधते रहे भारतीय नववर्ष,नवरात्र की बधाइयां देते रहेl
समाजसेवी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय नववर्ष,चैत्र नवरात्रि पर लोगों को शुभकामनाएँ ... "रिद्धि दे,सिद्धि दे,वंश में वृद्धि दे, ह्रदय में ज्ञान दे,चित्त में ध्यान दे, अभय वरदान दे,दुःख को दूर कर, सुख भरपूर कर,आशा को संपूर्ण कर,सज्जन जो हित दे,कुटुंब में प्रीत दे,जग में जीत दे,माया दे,साया दे, और निरोगी काया दे,मान-सम्मान दे, सुख समृद्धि और ज्ञान दे,शान्ति दे, शक्ति दे,भक्ति भरपूर दें..."
भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079,चैत्र नवरात्रि के लिए शुभकामनाएंl इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ऋषिकेश प्रजापति,संजय श्रीवास्तव,प्रदीप, दिलीप ठाकुर,हरमन जी सिंह,
दलजीत कौर,सरदार पतविंदर सिंह तमाम देश भक्त उपस्थित रहेl
