सहारनपुर (ए पी सिंह): दिनांक 30/31-3-21 की रात्रि में थाना सदर बाजार क्षेत्र के अन्तर्गत पार्श्वनाथ सिटी कालोनी में गोदाम में रखे ट्रांसफामरों से कापर चोरी करने व गार्ड की दो नाली लाइसेंसी बन्दूक ले जाने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर वादी श्री ओमप्रकाश पुत्र कर्म सिहं निवासी ईघरी थाना कुतुबशेर सहारनपुर की सूचना पर थाना पर मु0अ0सं0 163/21 धारा 459, 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। इस घटना का दिनांक 8-4-21 को अनावरण करते हुए गार्ड की चोरी गई बन्दूक व चोरी गया करीब 65 कि0ग्रा0 कापर बरामद किया गया था। इस घटना में प्रकाश में आया *अभियुक्त बिलाल पुत्र सलीम निवासी ग्राम लाला मोहम्मदपुर थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ* करीब एक बर्ष से वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 24-3-22 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा रू0 25 हजार का पुरूष्कार भी घोषित करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार को निर्देश दिये गये थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशों के क्रम में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियाग के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय सहारनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार द्वारा अपनी टीम के सहयोग से ईनामी अपराधी को पकड़ने के लिए सुनियोजित योजना तैयार की गई। फलस्वरूप आज दिनांक 2-4-22 को रात्रि में समय करीब 00-45 बजे मुखबिर की सूचना पर लकड़ी पुल के पास रेलवे के खण्डहर पड़े आवासों के पास से अभियुक्त बिलाल उपरोक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त से बरामद तमंचा करतूसों के सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 184/22 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मान0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1- बिलाल पुत्र सलीम निवासी ग्राम लाला मोहम्मदपुर थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ।
*बरामद का विवरण:-*
1- एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 कारतूस ।
2-कापर का तार, क्वाईल आदि 32 किलो 800 ग्राम (सम्बन्धित मु0अ0सं0 163/21 धारा 459,380,411 भादवि)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1-हरेन्द्र सिहं, प्रभारी निरीक्षक, थाना सदर बाजार सहारनपुर।
2-उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी खलासी लाइन थाना सदर बाजार सहारनपुर।
3-कां0 1008 कपिल कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर।
4-कां0 2074 कपिल सिह सिहं थाना सदर बाजार सहारनपुर
5-कां0 2093 ्रप्रशान्त कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर।
6-कां0 1908 आशीष थाना सदर बाजार सहारनपुर।
