इटावा. भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर सपा प्रमुख अखिलेश के चाचा शिवपाल की चुप्पी उनके ही समर्थकों को अब रास नहीं आ रही है. शिवपाल समर्थक दबी जुबान से अब इस बात बोलने लगे हैं कि कि फिलहाल शिवपाल के भाजपा के जरिये अच्छे दिन आने वाले नहीं हैं. उनके आगे पीछे चलने वाले कर्मठ समर्थक शिवपाल सिंह यादव की चुप्पी पर हैरत महसूस कर रहे हैं, लेकिन कोई भी कुछ समझ नहीं पा रहा है कि आखिरकार देश भर में शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं लगातार क्यों उड़ रही हैं? इस पर शिवपाल की ओर से ना तो इस को इंकार किया जा रहा है और ना ही भाजपा में शामिल होने की तस्दीक ही की जा रही है. शिवपाल की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर यह कुछ ऐसी ही बातें हैं जो कहीं ना कहीं शिवपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर सवाल खड़े करती रही हैं. शिवपाल के बदले हुए सुरों को देख समर्थकों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि शायद अब जल्द शिवपाल की भाजपा में इंट्री नहीं होगी. अपने चाचा पीएसपीएल प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को लेकर भाजपा मे शामिल होने को लेकर चल रही चर्चाओ पर कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आप लोग इन सवाल पर अपना समय बरबाद ना करें. बुधवार को शिवपाल सिंह यादव इटावा में अपने एक समर्थक के भर्थना रोड स्थित आटोमोबाइल सेंटर का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे, जहां शिवपाल सिंह यादव करीब एक घंटे तक रुकने के बाद अपने पैतृक गांव सैफई चले गये. शिवपाल के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में जाने की सूचना मिलने के बाद मीडिया का भी जमावड़ा लग गया, लेकिन शिवपाल सिंह यादव ने अटकलों पर कोई बयान नहीं दिया है.
पत्रकारों ने शिवपाल से पूछा सवाल, क्या भाजपा में जाएंगे? जवाब आया नो कमेंट...
Wednesday, April 06, 2022
0
Tags
