प्रयागराज: जिले में पवन पुत्र की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर, सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर, हनुमत निकेतन, त्रिपोलिया हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर, कालिंदपुर हनुमान मंदिर, राजरूपपुर स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में राम भक्त हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया। हनुमान जयंती के मौके पर संगमत तट स्थित लेटे हनुमन जी का भव्य श्रृंगार किया गया। दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भक्तों की भारी उमड़ी। मंदिर परिसर में भक्तों सुबह से भीड़ उमड़ी रही। जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। सुंदर कांड के स्वर गूंजते रहे। जिले में पवन पुत्र की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर, सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर, हनुमत निकेतन, त्रिपोलिया हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर, कालिंदपुर हनुमान मंदिर, राजरूपपुर स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में राम भक्त हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया। बड़े हनुमाजी पर लगी लंबी कतार
बड़े हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। जयकारों से वातावरण गूंज रहा था। सुंदरकांड की दोहा और चौपाइयों से माहौल राममय रहा। जय श्री राम का उद्घोष करते हुए भक्त दर्शन के लिए कतार बद्ध दिखे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रही। लेटे हनुमाजी के साथ राम जानकी मंदिर, हनुमानजी मंदिर और शिव मंदिरों में भी भीड़ रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने संगम में डुबकी लगाने के बाद बजरंग बली का दर्शन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्जापुर, जौनपुर सहित जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्त निशान चढ़ाने के लिए पहुंचे। ट्रैक्टर ट्राली और छोटा हाथी पर निशान के साथ सवार होकर महिलाएं और पुरुष भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए संगम तट पर पहुंचते रहे। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की चाकचौबंद दिखी। वाहनों को संगम पुलिस चौकी के ढलान के पहले ही रोक दिया गया था।
