पुलिस द्वारा 80 मोटर साईकिल व स्कूटर, 3 ट्रेक्टर, 5 कार की नीलामी की गईः
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस द्वारा 80 मोटर साईकिल व स्कूटर, 3 ट्रेक्टर, 5 कार की नीलामी की गईः



सहारनपुर(ए पी सिंह):  अवगत कराना है कि आज दिनाक 16.4.22 को मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारन, क्षेत्राधिकारी नकुड, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहारनपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर मनिहारन की अध्यक्षता में थाना रामपुर मनिहारन पर कुल 88 वाहन (जिसमे 80 मो0सा0-स्कूटर, 3 ट्रेक्टर, 5 कार, जिसमे 76 वाहन मालमुकद्दमाती, व 12 वाहन एम0वी0एक्ट के है), की नीलामी खुले प्रांगण में की गयी। कुल 92 बोली दाताओ ने प्रतिभाग किया सरकारी बोली कुल 4,00,000/- रू0 ( चार लाख रुपयें ) से प्रारम्भ हुई। 
सर्वाधिक बोली श्री मौ0 शहबान पुत्र मौ0 तैय्यब निवासी देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा 15 लाख रुपयें बोली लगाई गयी। इससे अधिक बोली कोई बोली दाता नहीं लगा पाया। जिसके आधार पर उपरोक्त नीलामी 15,00,000/-रू0 ( पन्द्रह लाख रुपयें ) में श्री शहबान उपरोक्त के नाम की गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies