प्रयागराज से बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैक मेल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज से बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैक मेल

 Prayagraj News :  रेप पीड़िता। डेमो

प्रयागराज: शादी कराने के बहाने पहले सिविल लाइंस स्थित होटल और फिर घर में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवती गोरखपुर की रहने वाली है, जिसने 2020 में कोतवाली क्षेत्र स्थित हजारीपुर निवासी विशाल गुप्प्ता पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। अभियुक्त की ओर से इस मामले में जमानत के लिए कोर्ट में रिट की गई थी।  युवती गोरखपुर की रहने वाली है जिसने 2020 में कोतवाली क्षेत्र स्थित हजारीपुर निवासी विशाल गुप्प्ता पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। अभियुक्त की ओर से इस मामले में जमानत के लिए कोर्ट में रिट की गई थी। युवती का आरोप है कि विशाल के भाई बृजेश ने उससे कहा कि वह कोर्ट में चलकर गवाही दे दे तो वह विशाल से उसकी शादी करा देगा।

खाने में नींद की गोली मिलाकर किया बेहोश

आरोप है कि वह तारीख से एक दिन पहले उसे लेकर आया और सिविल लाइंस स्थित होटल में ठहरा। जहां खाने में नींद की गोली मिलाकर खिलाया और जबरन संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया। सुबह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और गवाही दिलवाई।

उधर, उसकी गवाही के कुछ दिनों बाद विशाल जेल से बाहर आया तो वह उसके घर उससे शादी की बात करने गई। जहां दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

मासूम बच्ची से रेप कर उसकी हत्या करने के अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज
मऊआइमा थानाक्षेत्र के अंतर्गत सात वर्षीय मासूम बच्ची केसाथ रेप कर हत्या करने केआरोपी बच्चा लाल मुसहर की जमानत अर्जी को जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है। यह आदेश जिला न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि को सुनकर दिया है। मुकदमा वादी के अनुसार 30 नवंबर 2021 को उसकी सात साल की बच्ची कुछ बच्चों केसाथ खेल रही थी। थोड़ी देर बाद वह गायब हो गई। जांच के दौरान वह अभियुक्ताें केघर से मृत बरामद हुई।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies