हाईकोर्ट में गवाही देने आई युवती से गैंगरेप:होटल में जिस साथी के साथ ठहरी थी, उसी ने धोखा दिया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हाईकोर्ट में गवाही देने आई युवती से गैंगरेप:होटल में जिस साथी के साथ ठहरी थी, उसी ने धोखा दिया

 UPKG News

 

प्रयागराज: प्रयागराज से एक सनसनीखेज खबर है। यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने साथ हुए दुष्कर्म के केस में गवाही देने आई युवती के साथ सिविल लाइंस के एक होटल में गैंगरेप किया गया। ये करतूत करने वाला शख्स कोई और नहीं, पहले से चल रहे दुष्कर्म के केस के आरोपी का भाई है।

युवती कोर्ट जाने से पहले जिस होटल में ठहरी थी। वहीं खाने में उसे नींद की गोली दी गई। फिर गैंगरेप हुआ। बाद में उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी ने हाईकोर्ट में मनमाफिक गवाही भी दिलवा ली। शुक्रवार को युवती ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।

गोरखपुर से हाईकोर्ट गवाही देने आई थी युवती


पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उसने सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि तकरीबन एक महीने पहले वह एक मुकदमे के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में गवाही देने आई थी। गोरखपुर के धर्मशाला निवासी बृजेश कुमार उसे गवाही के लिए अपने साथ लेकर आया था। वे सिविल लाइंस के एक होटल में रुके थे। वहां दोनों ने साथ में खाना खाया। जिसके बाद मुझे कुछ याद नहीं रहा।

खाने में नींद की गोलियां मिला दी गई थीं। जब मुझे होश आया तो मेरे कपड़े बिखरे पड़े थे। युवती का आरोप है कि उसे नींद की गोली दी गई थी। उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। बाद में, उसे वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। धमकाकर अपने हिसाब से हाईकोर्ट में गवाही भी दिलाई गई।

आरोपी के चचेरे भाई के खिलाफ गोरखपुर में दर्ज है मुकदमा

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवती ने आरोपी ब्रजेश कुमार के चचेरे भाई के खिलाफ गोरखपुर में पहले से ही धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करा रखा है।

इसी मामले में युवती ब्रजेश के साथ गोरखपुर से प्रयागराज आई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ब्रजेश के भाई के ऊपर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के मामले में युवती की गवाही होनी थी। ब्रजेश ने युवती से वादा किया था कि अगर वो इस मुकदमें में उसके मुताबिक गवाही दे देती है, तो वह उसकी और उसके चचेरे भाई की शादी करा देगा।

बाद में युवती ने ब्रजेश के ऊपर भरोसा करके गवाही दी। लेकिन ब्रजेश अपने वादे से मुकर गया। दोनों की शादी नहीं कराई। इसी बात से युवती ब्रजेश से नाराज है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies