पूर्वांचल के ध्यानार्थ-- फोटो -16- पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए मीरजापुर चयनित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पूर्वांचल के ध्यानार्थ-- फोटो -16- पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए मीरजापुर चयनित

 Uttar Pradesh kee Gaatha news

मीरजापुर : जिला पंचायत के क्षेत्र में नाली, सड़क, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही पीने के स्वच्छ पानी की जनता तक पहुंच सहित गांवों तक अब शहरी सुविधाएं पहुंच रही हैं। गांवों में स्वच्छता, सफाई, पर्यावरण प्रदूषण से बचाव, जल संरक्षण, पेयजल के कार्याें को विशेष तरजीह दी जा रही है। इन उत्कृष्ट कार्याें के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार-2022 के लिए जिला पंचायत मीरजापुर का चयन हुआ है। प्रदेश स्तर पर सामान्य श्रेणी में जिला पंचायत जालौन का एलजीडी कोड 151 तथा जिला पंचायत मीरजापुर का एलजीडी कोड 170 में चयन राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत पुरस्कार के लिए हुआ है। आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर संबंधित को प्रधानमंत्री पुरस्कृत करेंगे। अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान किए गए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर जिले का चयन दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना 2022 के लिए हुआ है। भौतिक सत्यापन के उपरांत जिला पंचायत मीरजापुर को पुरस्कार के लिए चयन किया गया, जो जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इसके साथ ही जिला पंचायत मीरजापुर द्वारा क्षेत्र में जिला पंचायत द्वारा स्कूलों में पंजीकरण बढ़ाने व ड्राप आउट बच्चों की संख्या को घटाने, बच्चों में कुपोषण को दूर करने के प्रयास को देखा गया। जिला पंचायत द्वारा पांच वर्ष उम्र समूह के बच्चों को सार्वभौमिक टीकाकरण, लिग अनुपात को सुधार, इकोलाजी व पर्यावरण सुधार, एसएचजी महिला समूह, अल्पसंख्यक समूह, युवा समूह के क्रिया कलाप, निर्मल ग्राम पुरस्कार, नागरिक विशेष रूप से सीमांत वर्ग जैसे विकलांग, एचआईवी, यौन कर्मियों, कुष्ठ रोगियों, बाल श्रमिकों के जीवन को सुधारने के लिए हुए कार्य को भी देखा गया। जिला पंचायत में जनता को सामाजिक और स्थानीय मुद्दों के संबंध में जानकारी देने में की गई पहल की भी समीक्षा हुई। इसके साथ ही जन समस्याओं के निराकरण के साथ ही सूचना अधिकार अधिनियम के तहत आए आवेदन और उनके निराकरण की स्थिति को भी महत्व दिया गया। बीते दिनों टीम ने कार्याें की स्थलीय जांच की थी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies