गर्मी में रुला रही बिजली भी, प्रयागराज के तीन दर्जन मोहल्लों में चार घंटे तक रहा पावर कट...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गर्मी में रुला रही बिजली भी, प्रयागराज के तीन दर्जन मोहल्लों में चार घंटे तक रहा पावर कट...

 Uttar Pradesh kee Gaatha news

प्रयागराज: खुसरोबाग उपकेंद्र से संबंधित लगभग तीन दर्जन मोहल्लों में बुधवार को दिन में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र में लगे फीडरों में मरम्मतीकरण के चलते आपूर्ति बंद की गई थी। बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोग तड़प उठे। वहीं, शहर के अन्य कई इलाकों में भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। खुसरोबाग उपकेंद्र में मरम्मतीकरण के कारण बंद की गई थी आपूर्ति

खुसरोबाग उपकेंद्र से संबंधित लूकरगंज, हिम्मतगंज, एसपीएस बनर्जी, एमडीआइ, बेनीगंज, गंदा नाला, वाटर वक् र्स फीडर की साफ-सफाई, मरम्मतीकरण को लेकर बुधवार को दिन में 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इससे इन फीडरों से संबंधित इलाके के लोग चार घंटे बिजली गुल होने से पसीने-पसीने हो गए। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं भी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

बिजली की दिन में कई बार आंख मिचौनी से लोग हलकान रहे उपखंड अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े, इसलिए फीडरों की मरम्मतीकरण किया गया। कई फीडरों का लोड दूसरे फीडरों पर शिफ्ट किया गया। वहीं, झलवा, कालिंदीपुरम, राजरूपपुर, कसारी-मसारी, करैलाबाग, गौसनगर, प्रीतम नगर, नीवां, राजापुर, ऊंचवागढ़ी, बेली, अशोक नगर, लीडर रोड में भी बिजली की दिन में कई बार आंख मिचौनी से लोग हलकान रहे। लोगों ने उपकेंद्रों पर फोन किया तो कर्मचारियों ने बताया कि लाइन ट्रिप करने की वजह से आपूर्ति बंद हो रही है। उधर, मंगलवार देर रात कोठापार्चा, बहादुरगंज में भी तकनीकी खराबी की वजह से करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies