मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के आदेशों को हवा में उड़ा रहे विद्युत विभाग के आला अधिकारी जनपद अयोध्या
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के आदेशों को हवा में उड़ा रहे विद्युत विभाग के आला अधिकारी जनपद अयोध्या



ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी 

अयोध्या जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन हो रहे विद्युत कटौती के संबंध में जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के मा०मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री के बार बार आदेशों के बावजूद भी क्षेत्र में विद्युत कटौती बंद होने का नाम नहीं ले रही है अयोध्या जनपद का यह हाल है कि शाम को बीकापुर तारून रामनगर केरालाल खां आदि सब स्टेशन जनपद अयोध्या के समस्त अधिकारी अपना सियूजी नंबर या तो स्विच ऑफ रखते हैं या तो फोन रिसीव करने की जहमत नहीं उठाते कभी कभार अगर फोन रिसीव भी हो जाता है तो एक दूसरे अधिकारियों के ऊपर दोषारोपण कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का काम करते हैं जहां पर बच्चों की परीक्षाएं गर्मी से त्रस्त किसान अगर शाम को अपने परिवार के साथ बैठकर उजाले में भोजन करने के लिए सोचना एक सपने जैसा दिखाई पड़ रहा है मा० मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 1912 भी जनता के सहयोग में खरा नहीं उतर रहा बेल बज रही है कोई रिसीव करने वाला भी मौजूद नहीं है ऐसे में जनता अपनी शिकायत करें तो किस से करें जनता में आक्रोश व्याप्त जब माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं अधिकारी तो जनता से कैसा व्यवहार करते होंगे यह भी एक सोचने का विषय है माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से समस्त विद्युत उपभोक्ता एवं किसानों की तरफ से आग्रह है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के प्रति कठोर कार्रवाई करते हुए जनता की पीड़ा को समझने का प्रयास कर विद्युत कटौती से निजात दिलाएं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies