अज्ञात कारणों से आग लगने से घर गृहस्ती का सामान जला,आग बुझाते समय दो युवक झुलसे, करीब डेढ़ लाख का नुकसान।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अज्ञात कारणों से आग लगने से घर गृहस्ती का सामान जला,आग बुझाते समय दो युवक झुलसे, करीब डेढ़ लाख का नुकसान।



मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के संडासी तारा तोरोमाफी गांव में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव निवासी राम कुमार निषाद पुत्र छंगू का मकान और घर गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी में 15 हजार रुपए, जेवरात, कपड़ा, बर्तन, खाद्यान्न सहित करीब डेढ़ लाख का घर गृहस्थी का सामान जल गया है। आग बुझाने के दौरान दो ग्रामीण राकेश कुमार 37 वर्ष तथा मुकेश 32 वर्ष भी झुलस कर जख्मी हो गए। सूचना मिलने के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे बीकापुर फायर दस्ता के प्रभारी जय प्रकाश राय द्वारा ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। प्रधान अहमद रजा ने बताया कि सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि आग लगने से घर में कुछ नहीं बचा है। घर में रखा घर गृहस्ती का सभी सामान सब कुछ जलकर राख हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies