मुख्यमंत्री की नव्य अयोध्या योजना नें बढ़ाई शहर के निवासियों की मुश्किलें।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री की नव्य अयोध्या योजना नें बढ़ाई शहर के निवासियों की मुश्किलें।


अयोध्या से ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी की रिपोर्ट

अयोध्या 7 अप्रैल। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि के निर्माण के साथ ही जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या को भव्य अयोध्या बनाने का संकल्प लिया गया था वहीं भव्य अयोध्या के निर्माण में मास्टर प्लान में सड़कों के चौड़ीकरण की समस्या से बेघर होने की आशंका से विकाश प्राधिकरण अयोध्या में पूर्व में डाली गई आपत्तियों पर एक बैठक टाउन प्लानर गोरकी कौशिक द्वारा द्वारा संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में शहर के व्यापारी नेता सुशील जायसवाल के प्रतिनिधित्व में व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों नें शिरकत किया।आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए टाउन प्लानर गोरकी कौशिक ने बताया फिलहाल अभी न तो कोई चौड़ीकरण होने जा रहा है और न ही किसी प्रकार के विस्थापन की योजना है परंतु आबादी बढ़ने के साथ 1983 के मास्टर प्लान के तहत शासन व समिति के दिशानुरूप काम किया जायेगा।उन्होंने बताया सबकी आपत्तियां सुन ली गईं हैं, सुझाव भी समिति को भेजा जायेगा, समिति के निर्देशानुसार मास्टर प्लान आधारित निर्णय भविष्य में लिया जायेगा।वहीं आपत्तिकर्ताओं का कहना रहा जहां आवश्यकता है वहाँ पर मास्टर प्लान के आधार पर 45 मीटर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाय पर लिंक रोड पर जहां रिहायशी इलाके हैं सड़कों की चौड़ाई मौजूदा समय ही पर्याप्त है वहां पर 45 मीटर का मास्टर प्लान लागू करना निष्प्रयोज्य है ऐसी तमाम लिंक रोड पर अतिक्रमण हटवाकर नालियों तक सड़क निर्माण करवाने का सुझाव रखा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies