प्रयागराज के फूलपुर में युवक और उसकी दादी की संदिग्‍ध मौत की पुलिस जांच कर रही है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के फूलपुर में युवक और उसकी दादी की संदिग्‍ध मौत की पुलिस जांच कर रही है।

प्रयागराज:  प्रयागराज में बड़ी घटना हुई। शहर से करीब 40 किमी दूर गंगापार में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र में घर में दो शव मिले। युवक का शव घर के आंगन में फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं उसकी दादी का शव तख्‍त पर पड़ा था। घटना यूं तो रात में किसी समय की है लेकिन जानकारी सुबह लोगों को हो सकी। जांच पड़ताल में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में पत्‍नी समेत ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फूलपुर थाना क्षेत्र में दादी-पोते का मिला शव
फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में 40 वर्षीय अरविंद और 80 वर्षीय उसकी दादी ललिता रहती थी। सोमवार की देर रात संदिग्धावस्था में दोनों की मौत हो गई। अरविंद का शव घर के आंगन में फंदे से लटकता मिला है। उसकी दादी ललिता की लाश तख्त पर पड़ी मिली है। लोगों को सुबह जानकारी हुई तो भीड़ जुट गई। इसकी सूचना फूलपुर थाने में ग्रामीणों ने दी। घटना की सूचना पाते ही कई थाने की पुलिस पहुंच गई। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला। कुछ ही देर में फोरेंसिंक टीम और डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची और बारीकी से घटनास्‍थल की पड़ताल करने लगीं। एसएसपी व एसपी गंगापार समेत अन्‍य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद लोगों से पूछताछ शुरू की। सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप, दो पुलिस हिरासत में फिलहाल फौरी तौर पर अरविंद के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसके कपड़े से पुलिस को नौ पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें पत्नी समेत ससुराल के सात लोगों पर तमाम आरोप लगाए गए हैं। लिखा है कि वह पत्नी और ससुराल वालों से परेशान हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने अरविंद के सुसुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ : एसएसपी
प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने अरविंद के ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि दादी को मारने के बाद अरविंद ने खुदकुशी की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies