मिशन आंबेडकर' के सहारे से दलितों को साधेगी बीजेपी, जानें योगी सरकार का प्लान 2024
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मिशन आंबेडकर' के सहारे से दलितों को साधेगी बीजेपी, जानें योगी सरकार का प्लान 2024

 आंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम किए जाने की योजना तैयार करवायी जा रही है. (फाइल फोटो)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही बीजेपी (UP BJP) को अब 2024 की जंग दिखायी दे रही है. लिहाजा प्रदेश में गठित नई सरकार ने अब 2024 के चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर दलित एजेंडे को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर लिया है. इस बार आंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम किए जाने की योजना तैयार करवायी जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश देने के बाद लखनऊ, बरेली, आगरा, वाराणसी और गोरखपुर समेत कई शहरों में कार्यक्रम वृहद कार्यक्रम करवाये जाने की योजना बनायी जा रही है. संस्कृति विभाग की ओर से बाबा साहब की जयंती के मौके पर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसकी तैयारियां संस्कृति विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है. इन कार्यक्रमों की शुरुआत 13 अप्रैल को लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम से होगी.से भी यूपी चुनाव के नतीजों ने बीजेपी को दलित वोटरों को लेकर आश्वस्त कर दिया है. शायद यही वजह है कि बीजेपी दलित वोटरों की लामबंदी को लेकर बेहद संजीदा नजर आ रही है, जिसका असर योगी मंत्रिमंडल पर साफतौर पर देखने को मिला.योगी सरकार में बीजेपी के दलित नुमाइंदों की बात करें तो इस बार सदन में कुल 67 विधायक दलित विधायक चुनाव जीतकर आए हैं, जबकि कुल 8 दलित चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल भी किया गया है. इसमें बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री, असीम अरुण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, गुलाब देवी राज्यमंत्री स्वंतंत्र प्रभार, अनूप वाल्मिकी राज्य मंत्री, दिनेश खटिक राज्य मंत्री,सुरेश राही , विजय लक्ष्मी राज्यमंत्री, मन्नू कोरी राज्य मंत्री शामिल हैं.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies