सीएम योगी का एक्शन, सोनभद्र के डीएम और गाजियाबाद के एसएसपी सस्पेंड
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सीएम योगी का एक्शन, सोनभद्र के डीएम और गाजियाबाद के एसएसपी सस्पेंड

 
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  अपनी दूसरी पारी का आगाज धमाकेदार तरीके से किया है. जहां एक और नए मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा है तो वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत गुरुवार को बड़ा एक्शन लिया. मुख्यमंत्री ने सोनभद्र के डीएम  टीके शिबू और गाजियाबाद के एसएसपी  पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया. सोनभद्र के डीएम को खनन एवं निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और चुनाव के दौरान ठीक से काम न करने के कारण सस्पेंड किया गया है, जबकि गाजियाबाद के एसएसपी अपराध न रोक पाने और कर्तव्यों का पालन नहीं करने पर निलंबित हुए हैं. चंद्रविजय सिंह को सोनभद्र का नया डीएम बनाया गया है. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि टीके शिबू पर लगे आरोपों की जांच वाराणसी मंडल के कमिश्नर दीपक अग्रवाल को सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि टीके शिबू के खिलाफ लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी. उनके खिलाफ जनप्रतिनिधियों द्वारा सोनभद्र में खनन, जिला खनिज न्यास समिति और अन्य निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें की गईं. गाजियाबाद के एसएसपी पर निलंबन की कार्रवाई अपराध न रोक पाने और कर्तव्यों की निर्वहन में शिथिलता की वजह से की गई. एक ही दिन में एक आईएएस और एक आईपीएस पर कार्रवाई कर मुख्यमंत्री ने सख्त सन्देश दिया है कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती जारी रखेंगे
चंदौली: पुलिस बदमाशों में मुठभेढ़
चंदौली: पुलिस बदमाशों में मुठभेढ़. बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेढ़. एक बदमाश के पैर में लगी गोली। एक बदमाश भागने में सफल. 50 हजार का इनामी बताया जा रहा बदमाश दिनेश सोनकर. हत्या, लूट और हत्या के प्रयास के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज. अलीनगर कोतवाली के बिलरीडीह के पास की घटना.

01 Apr 2022 06:45 (IST)
बीएचयू में छात्रो के बीच हिंसक झड़प
Varanasi. बीएचयू में छात्रों के बीच हिंसक झड़प. बिरला सी और बिरला ऐ छात्रावास के छात्रों में हुई मारपीट. मारपीट के बाद जबरदस्त पथराव और आगजनी. मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात. दो दिन पहले भी छात्रों के बीच हुई थी मारपीट. नहीं रुक रही बीएचयू में छात्रों के बीच आपसी हिंसक झड़प.

01 Apr 2022 06:39 (IST)
कानपुर: जलकल महाप्रबंधक नीरज के घर सीबीआई का छापा
कानपुर: जलकल महाप्रबंधक नीरज के घर सीबीआई के छापे का मामला. कई घंटे से चल रही सीबीआई की छापेमारी की कार्रवाई. सीबीआई लखनऊ यूनिट की पांच सदस्यीय टीम के साथ पुलिस सरकारी आवास पर मौजूद.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies