प्रयागराज: प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब संजय नाम के शख्स ने राहुल
सोनकर को गोली मार दी। गोली लगने से राहुल की मौके पर
मौत हो गई। इसी बात से खफा मृतक राहुल के जानने वालों ने संजय पर हमला बोल
दिया। जिसके हाथ में जो था उससे आरोपी संजय की पिटाई कर दी। वहीं मौके पर
पहुंची पुलिस घायल हालत में संजय को हॉस्पिटल ले गई, लेकिन हॉस्पिटल
पहुंचने के पहले ही मौत हो गई। दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी
फैल गई। तो वही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना को गंभीरता को देखते हुए
मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी है और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है। प्रयागराज अल्लापुर इलाके के डांडिया मोहल्ले में शराब पीकर यही के रहने
वाले दो गैंग एक दूसरे से भिड़ गए। इसी दौरान संजय राजपूत ने राहुल सोनकर
पर गोली चला दी। जिसकी मौके पर मौत हो गई, आसपास मौजूद लोगों ने संजय
राजपूत को पकड़कर जमकर पीट दिया, जिसकी वजह से संजय की भी मौत हो गई।
प्रयागराज में ये घटना शुक्रवार की रात की है। दो लोगों की हत्या की वजह से
इलाके में तनाव है तो वही घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स
तैनात कर दी गई है।
दोनों करते थे नशे का कारोबार
दोनों
गैंग के लोग नशे का कारोबार करते थे और पिछले कई सालों से इनके बीच में
लड़ाई चली आ रही थी। दोनों स्मैक बेचने का काम करते थे हालांकि अभी पुलिस
दोनों किस नशे के कारोबार में लिप्त थे इसकी जांच कर रही है।
एसएसपी अजय कुमार ने 6 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
प्रयागराज
में हुए डबल मर्डर के बाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते कई संदिग्ध
लोगों को पकड़ा है, तो वहीं पुलिस अभी कई लोगों की तलाश कर रही है। वही
प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक घटनाक्रम में दोनों मृतक पक्षों से
तहरीर प्राप्त कर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कुल 6 टीमों का गठन करते हुए
गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा थाना प्रभारी
जार्जटाउन, चौकी प्रभारी अल्लापुर, बीट आरक्षी जितेंद्र, मनीष, पीआरवी
आरक्षी अजय पासवान और एक अन्य पुलिसकर्मी श्याम जी यादव को सस्पेंड कर दिया
गया है।

