छोड़छाड़ का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

छोड़छाड़ का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या


पलवल. हरियाणा के पलवल जिल के अलीगढ़ रोड स्थित किठवाडी कॉलोनी में नवविवाहित महिला की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. गोली मारने का आरोप उसके पति, ससुर व सास पर लगा है. विवाहिता की शादी (Marriage) को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाहिता का ससुर उस पर गंदी नजर रखता था तथा अश्लील हरकरत करता था. विवाहिता के विरोध करने पर ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस (Police) ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.बता दें कि छोड़छाड़ का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसी दौरान महिला के पति के हाथ में गोली लगी, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है. चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के गांव चौकडा निवासी डूंगर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब एक माह पहले सात फरवरी को उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी रजनी की शादी मथुरा जिला के नौहझील थाना अंतर्गत गांव सीगोनी निवासी ग्रीटिंग नौहवार के साथ की थी.ग्रीटिंग फिलहाल अपने परिवार के साथ अलीगढ़ रोड़ स्थित किठवाडी कॉलोनी में रहता है. शादी के बाद से ही रजनी का ससुर मोहन सिंह उस पर गंदी नजर रखने लगा. बार-बार रजनी पर पैर दबवाने के बहाने अश्लील हरकत करता था. रजनी ने इसकी शिकायत अपने पति व सास से की, परंतु उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया और उल्टा उसे ही चुप रहने के लिए कहा.मायके जाने के लिए कहा तो जाने नहीं दिया रजनी बार-बार मायके जाने के लिए कहती, परंतु उसे मायके नहीं जाने दिया गया. शुक्रवार चार मार्च को रजनी के पति, सास व ससुर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. जब वे पलवल पहुंचे तो उन्हें रजनी का शव जिला नागरिक अस्पताल में मिला. पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर विवाहिता के पति, सास व ससुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला के पति का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies