योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में कौन-कौन बना पाएगा जगह, 25 मार्च को साफ होगी तस्‍वीर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में कौन-कौन बना पाएगा जगह, 25 मार्च को साफ होगी तस्‍वीर



लखनऊ,  यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों को आए हुए 12 दिन बीत चुके हैं। जिसमें भाजपा को लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिला है अब 18वींं विधानसभा के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक 24 मार्च को लखनऊ में होनी है। जहां औपचारिक तौर पर सीएम योगी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चल रही हैं। इस समारोह को खास बनाने के लिए सात पीसीएस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के दोबारा सत्ता में आने के बाद से ही अटकलें जोर पकड़े हुए हैं कि योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में कौन-कौन जगह पाएगा। इस रेस में कई बड़े नाम भी शामिल हैं पर नए मंत्रिमंडल में किन किन चेहरों को जगह मिलेगी यह 25 मार्च को ही पता चलेगा। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 137 दिनों के बाद की गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं को भी किया गया आमंत्रित
विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा संगठन ने चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने तय किया है कि अन्य अतिथियों के साथ ही गौरव के इन क्षणों के सहभागी वह कार्यकर्ता भी बनें, जिन्होंने जीत के लिए काफी मेहनत की है। गण्यमान्यजन को न्योता दिया जा रहा है। इसके साथ ही जिलों के हर प्रमुख चौराहे पर सजावट के साथ ही उस दिन शक्ति केंद्र यानी सेक्टर स्तर पर मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies