अरविंद केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव, देश की राजनीति में इतिहास रचने जा रहे AAP नेता राघव चड्ढा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अरविंद केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव, देश की राजनीति में इतिहास रचने जा रहे AAP नेता राघव चड्ढा



नई दिल्ली:  राघव चड्ढा को राज्यसभा चुनाव में पंजाब से उम्मीदवार बनाकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने राजनीति पंडितों को भी चौंका दिया। इस ऐलान के चंद घंटों बाद ही राघव चड्ढा ने पंजाब से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को नामांकन भी दाखिल कर दिया। वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 117 सीटों में 92 सीट हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के सभी पांचों प्रत्याशियों (हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल और संजीव अरोड़ा) का राज्यसभा चुनाव जीतना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि राघव चड्डा ने पंजाब चुनाव 2022 जिताने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में राघव चड्ढा को इसे इनाम के तौर पर दिया गया है। राज्य सभा सदस्य चुने जाने के साथ ही वह उच्च सदन में सबसे युवा सदस्य होंगे और यह भी कहा जाता है कि राघव चड्ढा की बनाई रणनीति के जरिये ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। राघव चड्ढा के कहने पर ही भगवंत मान को पंजाब में सीएम प्रत्याशी घोषित किया गया और नतीजा यह हुआ कि पंजाब में AAP ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य होंगे राघव चड्ढा
अरविंद केजरीवाल के करीबी नेताओं में शुमार राघव चड्डा राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ ही एक नया इतिहास रचेंगे। ऐसा माना जाता है कि अमूमन राजनीतिक दल राज्यसभा सदस्य के लिए उन्हीं नेताओं को चुनाव लड़वाते हैं, जो बुजुर्ग होते हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने युवा राघव चड्डा पर दांव खेलकर परंपरा को ही तोड़ दिया। इस जीत के साथ ही राघव चड्डा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य होंगे। तोड़ेंगे मैरी काम और ऋताब्रत बनर्जी का रिकार्ड
राघव चड्ढा की उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है, जबकि मैरी काम 34 वर्ष की उम्र में राज्यसभा सदस्य मनोनीत हुई थीं। वहीं, एक अन्य ऋताब्रत बनर्जी भी 34 वर्ष की ही उम्र में राज्यसभा भेजे गए थे। ऐसे में 33 वर्ष के साथ राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद बनेंगे। बड़ी बात यह है कि दोनों का मनोनयन हुआ था, जबकि राघव चड्ढा चुनाव लड़कर राज्यसभा सदस्य बनेंगे। पेशे से चार्टर्ड एकाउंट भी हैं राघव
दिल्ली में 11 नवंबर 1988 को राघव चड्डा की प्रारंभिक और उच्च शिक्षा दिल्ली से हुई है। राघव चड्ढा ने दिल्ली के माडर्न स्कूल से शिक्षा हासिल की, इसी स्कूल से बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी पढ़ाई की है। इसके अलावा वह दिल्ली विश्विद्यालय से स्नातक भी हैं। पेशे से चार्टर्ड एकाउंट भी हैं। इसके अलावा, लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से ईएमबीए सर्टिफिकेशन कोर्स भी किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies