
नई दिल्ली: इंसानियत अब सच में मरती जा रही है, क्योंकि बात-बात पर लोग एक-दूसरे की जान लेने पर अमादा रहते हैं. दिल्ली में एक शख्स की इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसके बाइक से एक आरोपी को धक्का लग गया था. पश्चिमी दिल्ली में पीवीआर नारायणा के पास एक पान दुकान पर एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल से आरोपी को हल्का से धक्का लग गया. इसके बाद बहस होते-होते नौबत यह आ गई कि पान दुकानदार समेत पांच लोगों के एक समूह ने एक 29 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी.
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, यह घटना 18 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब वह शख्स अपने तीन दोस्तों के साथ पान खाने के लिए नारायणा पीवीआर कॉम्प्लेक्स पहुंचा था. आरोप है कि वह मृतक व्यक्ति बाइक चला रहा था, जिसने परिसर के प्रवेश द्वार पर एक पान की दुकान के सेल्समैन को कथित रूप से कुचल दिया, जिससे उसका और पान के दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया.
कुछ ही देर में बहस तेज हो गई और आरोपी ने मृतक को काबू में कर लिया. इसके बाद एक आरोपी ने पीड़ित के सीने में चाकू से वार कर दिया. घायल व्यक्ति को बाद में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया.
डीसीपी पश्चिमी दिल्ली घनश्याम बंसल ने कहा कि रिपोर्ट किए गए अपराध की गंभीरता को भांपते हुए एक पुलिस टीम ने सहज कार्रवाई की और सभी पांचों आरोपियों को बहुत तेजी से पकड़ लिया. पुलिस ने खून से सना एक चाकू भी बरामद किया,
