
दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है. देश की राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस से भले ही एक भी मौत नहीं हुई, मगर दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या चिंता पैदा करने वाली है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने सोमवार को 24 घंटे के भीतर 90 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए. बस राहत की बात यह रही कि इस महामारी से एक भी मौत नहीं हुई. साथ ही इसकी सकारात्मकता दर यानी पॉजिटिविटी रेट 0.53 प्रतिशत थी.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन में 90 नए केस मिलने से राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,64,639 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 26,151 बनी हुई है. सोमवार को राजधानी में 17019 कोरोना टेस्ट किए गए. बता दें कि रविवार को दिल्ली में कोरोना के 71 नए मामले सामने आए थे और पॉजिटिविटी रेट भी कम 0.31 फीसदी थी. हालांकि, एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई थी.वहीं, शनिवार को राजधानी में कोरोना वायरस के 120 नए केस दर्ज किए गए थे और इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई थी. हालांकि, पॉजिटिविटी रेट इस दौरान भी 0.50 फीसदी से कम 0.44 फीसदी ही थी. इस महीने कई दिन कोरोना से लोगों की मौत हुई है. बता दें कि 13 जनवरी को 28,867 के रिकॉर्ड मामले आने बाद दिल्ली में रोजोना आने वाले कोरोना मामलों की संख्या में गिरावट आई है. शहर ने 14 जनवरी को सकारात्मकता दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की थी,
