प्रयागराज में भी खुलेगा अनोखा रेस्टोरेंट, लजीज व्‍यंजन का स्‍वाद ले सकेंगे लोग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में भी खुलेगा अनोखा रेस्टोरेंट, लजीज व्‍यंजन का स्‍वाद ले सकेंगे लोग



प्रयागराज:  देश की लाइफ लाइन कही जाने वाली भारतीय रेलवे लाखों लोगों को प्रतिदिन उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। ट्रेन के अंदर व बाहर तक रेलवे विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इसके अलावा नए प्रयोग और नए इनोवेशन में भी रेलवे काफी आगे रहती है। अब उसकी क्रम में रेस्टोरेंट आन ह्वील्‍स की अनोखी सुविधा प्रयागराज में भी देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए तैयारियां चल रही है। जल्द ही इस दिशा में स्थानीय स्तर पर भी काम शुरू हो जाएगा। इसमें ऐसे कोच जो कोच अनफिट हैं, रिटायर हैं, पटरी पर चलने लायक नहीं हैं, उन्हें ही डेकोरेट करके खूबसूरत रेस्तरां के तौर पर यात्रियों और आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। क्या है रेस्टोरेंट आन व्हील
रेस्टोरेंट आन ह्वील्‍स एक खास तरह के रेस्टोरेंट हैं। जहां खान-पान की सभी विशेष सुविधाएं मिलेंगी। यह एक अनोखा रेस्टोरेंट इसलिए है, जो कि ट्रेन कोच के अंदर बनाया जाता है। कोच को बेहद ही आकर्षक अंदाजा में सजाया संवारा जाता है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस शानदार रेस्टोरेंट की शुरुआत कैटरिंग पालिसी के अनोखे आइडिया पर हुई थी जो अब धीरे धीरे प्रयागराज भी पहुंच रही है। अभी टेंडर का इंतजार
पुराने रेल कोच को बढ़िया रेस्टोरेंट कोच में बदलने के लिए जोनल रेलवे की ओर से टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर जिसके नाम हो जाएगा उसे पुराना कोच हैंडओवर होगा, जिसे वह अपने अनुसार रेस्टोरेंट रूप में ढालेगा और सुविधाएं भी अपनी मनपंद उपलब्ध कराएगा। यह रेस्टोरेंट लोगों को एक शानदार अनुभव देगा। इसके इंटीरियर, डिजाइन यात्रियों और आम लोगों को खाना खाने का शानदार अनुभव देगा। 24 घंटे खुला रहेगा रेस्टोरेंट
यह खास रेस्टोरेंट सप्ताह के सातों दिन चौबीस घंटे खुला रहेगा। यानी किसी भी वक्त आप यहां भोजन का स्वाद चख सकेंगे। इसमें जो कोच का इस्तेमाल होगा वह कोच सेवा से रिटायर हो चुका होगा। इससे रेलवे और सेवा प्रदाता दोनों को फायदा होगा। डेकोरेशन के दौरान ध्यान रखा जाएगा कि यह प्रयागराज की संस्कृति से मेल खाता हो। जैसे गंगा-यमुना और संगम का दृश्य आदि भी नजर आएगा। सिविल लाइंस साइड में प्लानिंग
अभी सिविल लाइंस साइड में रेल कोच रेस्टोरेंट पर विचार चल रहा है। सिविल लाइंस साइड में ही स्टेशन का पुनर्विकास होगा। ऐसे में इस ओर ही सुविधाओं के रूप में रेस्टोरेंट आन व्हील्स की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना पर विचार चल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies