चार दोस्तों के साथ स्नान करने गया सिपाही का बेटा प्रयागराज के अरैल गंगा घाट पर डूबा, मातम में डूबा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

चार दोस्तों के साथ स्नान करने गया सिपाही का बेटा प्रयागराज के अरैल गंगा घाट पर डूबा, मातम में डूबा



प्रयागराज:  प्रयागराज मे अरैल घाट पर मंगलवार दोपहर बाद गंगा स्नान करने गए चार युवक डूबने लगे। नाविकों ने तीन को बचा लिया, लेकिन एक सिपाही का पुत्र गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों के काफी प्रयास के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। रोते विलखते स्वजन घाट पर खड़े होकर संगम की लहरों को निहारते रहे।
पानी में हंसी-मजाक पड़ी जान पर भारी
नैनी क्षेत्र के श्रमिक बस्ती निवासी ओम प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में है। वह इन दिनों प्रतापगढ़ में तैनात है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दूसरे नंबर का बेटा पियूष सिंह एडीए कालोनी निवासी दोस्त वैभव शुक्ला पुत्र विनय शुक्ला, रीतेश शुक्ला पुत्र रमा शंकर शुक्ला और अभजित त्रिपाठी के साथ मंगलवार दोपहर बाद अरैल घाट पर स्नान करने गया था। जहां हंसी मजाक के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। जब सभी डूबने लगे तो शोर सुनकर घाट पर मौजूद नाविक उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दिया। नाविकों ने तीन को बचा लिया, लेकिन पियूष सिंह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा। काफी प्रयास के बावजूद पियूष का पता नहीं चला। वह स्नातक का छात्र है। चोरी की छह बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को पुराने यमुना पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पूर्व पट्टी गांव निवासी सतवन ऊर्फ छोटू ऊर्फ गोलू पुत्र स्व.रामा पासी डांडी निवासी विपलव ऊर्फ विशू मसीह पुत्र विनय मसीह और जितेंद्र पुत्र ज्ञान चंद्र सरोज को पकड़ा था। तीनों को थाने लाकर जब पूछताछ की गई, तो उनकी निशानदेही पर कुल छह बाइक बरामद की गई। पुलिस ने मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies