चुनावी नतीजों के बाद भतीजे अखिलेश यादव से मिले चाचा शिवपाल सिंह यादव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

चुनावी नतीजों के बाद भतीजे अखिलेश यादव से मिले चाचा शिवपाल सिंह यादव



लखनऊ.(आशुतोष सिंह): उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election) के नतीजे सामने आ चुके हैं. इस बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से लखनऊ में मुलाकात की. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चुनाव में मिली हार को लेकर मंथन हुआ. सूत्रों के मुताबिक आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव करहल विधानसभा की सीट छोड़ सकते हैं. जबकि सपा सांसद आजम खान के भी रामपुर विधानसभा की सीट छोड़ने की खबर है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 403 सीटों में से 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा था है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के जनादेश को जनता का सम्मान करते हुए स्वीकार करती है. सपा प्रमुख ने कहा कि हर एक छात्र, बेरोजगार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, पुरानी पेंशन समर्थक, महिला, किसान, मजदूर और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद जिन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास जताया है. इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के विवेक शाक्य को 90979 वोटों से हरा दिया था. सपा के गढ़े में भाजपा के लिए यह बड़ा झटका था. गौरतलब है कि 2017 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद 47 सीटों पर सिमटे अखिलेश यादव इस विधानसभा चुनाव में सत्ता के मुखर दावेदार के तौर पर पेश किए जा रहे थे. बसपा (BSP) के लड़ाई से बाहर होने के संदेश के बीच सीधे मुकाबले में सपा अपनी उम्मीदों को लेकर और आश्वस्त महसूस करने लगी थी. लेकिन, चुनावी जमीन पर अखिलेश की साईकल कुछ दूर चलने के बाद ठहर गई.




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies