प्रयागराज और पुरुषोत्तम से पकड़े गए दो दर्जन बेटिकट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज और पुरुषोत्तम से पकड़े गए दो दर्जन बेटिकट

 

UPKG News


प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की धरपकड़ जारी है। साथ ही बिना बुकिंग के सामान ले जाने वालों के खिलाफ भी अभियान चल रहा है। देर रात रेलवे अफसरों ने प्रयागराज एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में छापामारी कर जांच की तो कई मामले पकड़ में आए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस और 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चेकिंग हुई। दोनों ट्रेनों में दो दर्जन से अधिक लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इसी प्रकार वाणिज्य विभाग की टीम ने प्रयागराज जंक्शन और कानपुर स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक, बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट पर यात्रा, अनबुक्ड लगेज के मामलों में कार्रवाई की गई। 228 मामले पकड़े गए। इन सभी से 1,61,675 रुपये जुर्माना वसूला गया। सहायक वाणिज्य प्रबन्धक दिनेश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक रेड दिवाकर शुक्ला समेत टीम के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies