इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

 

UPKG News


प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक बार फिर ऑफलाइन परीक्षा का विरोध तेज हो गया है। 22 अप्रैल से आफलाइन मोड में प्रस्तावित स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाओं पर निर्णय लेने को लेकर छात्रों ने सोमवार को फिर कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों ने निर्णय लिया कि 22 मार्च को उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सोमवार को दिन 11 बजे छात्रसंघ भवन पर एकत्र होकर परिसर में छात्रों ने जुलूस निकाला। साढ़े ग्यारह बजे कुलपति कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर एसीएम और सीओ कर्नलंगज पहुंचे। छात्रों को आश्वासन दिया कि होली के बाद परीक्षा किस मोड में होगी इसपर निर्णय होगा। लेकिन छात्र जिद पर अड़े रहे और कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies