सहारनपुर: दिनांक 06.03.22 को थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रनगर पार्क के पास मोटर साइकिलो पर सवार होकर हाथो मे लाठी /डण्डे रॉड आदि लेकर दहशत फैलाने वाले लडको के सम्बन्ध मे सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा वीडियो की जाँच कर त्वरित कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशो के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र सिह थाना सदर बाजार द्वारा गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो की जाँच एवम सकलित की गई अभिसूचनाओ के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं 119/2022 धारा 147/148/149/336/427/504/506 भादवि व 7 दण्डविधि (संसोधन) अधिनियम 2013 बनाम गौरव चौधरी आदि 09 नामजद एंवम कुछ अज्ञात लडको के विरूध्द पंजीकृत किया गया । वीडियो मे लाठी डण्डे लिये हुए दिखाई पड रहे लडको मे से चिन्हित हुए तीन अभियुक्तो को पुलिस द्वारा रात्रि मे ही दबिश देकर लकडी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया अन्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिशे दी जा रही है । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पताः-
1.गौरव चौधरी पुत्र धर्मवीर निवासी मौहल्ला हकीकतनगर थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
2.निखिल पुत्र नवीन कुमार निवासी मौहल्ला हकीकतनगर थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
3.संयम कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी स्टेट बैंक कालोनी थाना सदर बाजार, सहारनपुर।
फरार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1.शौर्य ठाकुर पुत्र अरविन्द ठाकुर निवासी शिव विहार कालोनी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर।
2.स्पर्श त्यागी नामपता नामालूम।
3.हर्षवर्धन पुत्र नामपता नामालूम।
4.गोलू पुत्र नामालूम निवासी किसान ब्रेकरी के सामने हकीकतनगर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर।
5.प्रांजल पुत्र नामालूम निवासी हकीकतनगर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर।
6.दक्ष पुत्र नामालूम निवासी हसनपुर चुंगी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1.एक प्लास्टिक का बैत
2.दो डण्डे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नामः-
1.उ0नि0 श्री विकास चारण थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
2.का0 1386 अजीत थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
3.का0 1808 आशीष थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
4.का0 1955 विनित कुमार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
