प्रयागराज: प्रयागराज के शिवकुटी और थरवई थाने की सीमा स्थित ककरहवा घाट कछार में शुक्रवार की रात में एक युवक की लाश मिली थी। वह बुधवार से गायब था। उसका दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। गले पर भी काला निशान था। इससे आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। स्वजनों ने मृतक के दोस्त पर जरूर संदेह की अंगुली उठाई है। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या की गई है या नहीं। सिर पर चोट व गले पर काला निशान था
ककरहवा घाट कछार में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने एक अधेड़ की लाश देखी। यह बात बगल के चिल्ला मोहल्ले के लोगों को पता चली तो पलभ में वहां भीड़ जुट गई। जहां अधेड़ का शव पड़ा था, वह स्थान शिवकुटी और थरवई थाने की सीमा पर है, ऐसे में दोनों थाने की पुलिस वहां पहुंची। शव को देखा गया तो सिर पर चोट नजर आई। गले पर भी काला निशान दिखा। युवक की पहचान की कोशिश की गई तो पता चला कि लाश चिल्ला शिवकुटी के रहने वाले रामकैलाश भारतीय (42) की है। कुछ ही देर में उसके घरवाले मौके पर पहुंचे। मोहल्ले में रहने वाले दोस्त के बुलाने पर गया था रामकैलाश पुलिस ने पूछताछ की तो स्वजनों ने बताया कि बुधवार को मोहल्ले का ही रहने वाला उसका एक दोस्त रामकैलाश को बुलाकर घर से ले गया था। इसके बाद रामकैलाश वापस नहीं लौटा। घरवालों ने बताया कि उसका दोस्त भी उसी दिन से गायब है।
एसओ शिवकुटी बोले
एसओ शिवकुटी मनीष त्रिपाठी का कहना है कि घरवाले जिस व्यक्ति पर संदेह जता रहे हैं, उसका पता लगाया जा रहा है। रामकैलाश की हत्या हुई है
